Categories: स्थानीय

गहलोत पर भाजपा का तंज राज्य में खिसकते जनाधार को नहीं बचा सकता कोई राहत कैंप

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आम जन को राहत देने के लिए कई घोषणाएं कर रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अर्न्तगत 60 करोड़ रूपए 14 लाख परिवारों को ट्रांसफर किए हैं। साथ ही अब उज्ज्वला योजना के लाभर्थियों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। गहलोत द्वारा की जा रही घोषणाओं को लेकर भजपा लगातर गहलोत सरकार पर निशाना साध रही है। यहा तक की भाजपा ने कांग्रेस सरकार को अलीबाबा की सरकार बता दिया तो कभी भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा घोषणावीर की बस एक चुनावी घोषणा मात्र है जो पूरी नहीं होने वाली।

भाजपा ने रसोई गैस सब्सिडी पर गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा राज्य में खिसकते जनाधार को अब कोई राहत कैंप भी नहीं बचा सकता है। इसके साथ ही भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब सरकार का सफर खत्म होने वाला है तब इन घोषणाओं और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आपने शुरूआत अब करी है हुजूर, आते- आते थोड़ी देर कर दी हुजूर।

नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा आने में देर कर दी हुजूर

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार की गैस सब्सिडी योजना पर तंज कसते हुए बयान जारी करा नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा सफर खत्म होने को है और आप अब शुरूआत कर रहे हो, आते- आते बहुत देर कर दी हुजूर। राज्य में खिसकते जनाधार से घबराये घोषणा जीवी मुख्यमंत्री आपको साढ़े चार वर्ष बाद इसकी याद आ रही है। राठौड़ ने गहलोत सरकार से सवाल करते हुए कहा घोषणा पत्र में कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमतो पर नियंत्रण करने का प्रयास करने का वादा किया था। जब यह वादा घोषणा पत्र में शामिल था तो इस पहले पूरा क्यों नहीं किया गया? इतने साल राज करने के बाद भी महिलाओं को आज दिन तक कांग्रेस सरकार ने गैस कनेक्शन नि:शुल्क क्यों नहीं दिए।

जोशी का आरोप सरकार जनता को कर रही गुमराह

राठौड़ ने इस दौरान जमकर निशाना साधते हुए गहलोत सरकार द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादों पर भी कई सवाल खड़े किए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा लोगों को सच में अगर सरकार राहत देना चाहती है तो प्रट्रोल और डीजल पर लगाए गए वैट को हटाए। जोशी ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

17 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago