Categories: स्थानीय

केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निकाला मशाल जुलूस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदेश और कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया की अपील पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वैशाली नगर की ओर से वैशाली नगर स्थित नेशनल हैंडलूम से लेकर आम्रपाली सर्किल तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। वैशाली नगर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कायत वाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर मंडावरा ने बताया कि मशाल जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ता गले में केंद्र सरकार की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों के विरोध में तकिया लटकाए हुए नारे बाजी करते हुए चल रहे थे।

वैशाली नगर कांग्रेस  मंडल अध्यक्ष मोहित जैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में चित्रकूट मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पांच वाला मंडल अध्यक्ष रतन चोपड़ा, दावास मंडल अध्यक्ष खेमचंद मुंडोतिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल कटारिया, जय कुमार जैन, नानू राम कुमावत, उत्तम यादव, रविंद्र सारसर, सिराज अहमद, मदनलाल शर्मा, रणजीत  सोनी, भरत लखीवाल, धर्मवीर सिंह मान, हरिनारायण बामणिया, कानाराम भाकर, नवीन बामणिया, रामेश्वर नेटवाल, संदीप मित्तल, अरुण जांगिड़, सरवन चौधरी, रामेश्वर, देवेंद्र, अनिल वर्मा, कर्मवीर चौधरी, अर्जुन राम उज्जैनिया, ओम प्रकाश जाखड,़ सेवादल से भीमराज जाखड़, किरण शर्मा, विनोद कंवर, मोनिका चौधरी, उमराव यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी बाबू चोपड़ा एवं मुख्य प्रवक्ता अमर मंडावरा ने बताया कि आम्रपाली सर्किल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बढ़ती महंगाई के साथ कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के खिलाफ किए जा रहे अत्याचार को लेकर संबोधित किया। इस दौराना कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आगे आने वाले समय में हर तरह के विरोध-प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। 

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago