Categories: स्थानीय

महिला अपराध पर राजस्थान में उबाल, मणिपुर जैसी घटना आई सामने, भाजपा ने मांगा सरकार से जवाब

  • राजस्थान में चुनाव से पहले चढ़ा सियासी पारा
  • भाजपा को मिला एक और मुद्दा
  • प्रतापगढ़ में हुआ मणिपुर कांड

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले जहां गहलोत सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है। वहीं दूसरी और महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे है। प्रतापगढ़ जिले में मणिपुर कांड जैसी हैवानियत सामने आई है। इस घटना के सामने आते ही प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। सियासत के गलियोरों में सियासत तेज हो गई है। आदिवाली महिला के निर्वस्त्र घूमाने के मामले में भाजपा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाब मांगा है।

 

यह भी पढ़े: ED Action: राजस्थान में ED ने बढ़ाई टेंशन, एक महीने में चार कारवाई को अंजाम दे कर चढ़ाया सियासी पारा

 

 

 

 

 

महिलाओं की सुरक्षा पर किए सवाल खड़े

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तथा उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनीया ने इस घटना पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए है। नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने इस मामले में ट्वीट करते हुए अपराधियों को कठोर सजा देने की मांग की साथ ही गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ऐसी घटनाए लोकतांत्रिक मूल्यों की हार है। साथ ही सीएम से सवाल करते हुए कहा गहलोत जी इस हैवानियत का कोई जवाब है आपके पास। किसी अबला की अस्मत बचाने के बजाय सीएम अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है। ऐसी सियासत के लिए आपको भगवान भी माफ नहीं करेगा।

 

यह भी पढ़े: India vs Pakistan Asia Cup 2023: चार साल वनडे में भारत-पाक की भिड़ंत आज, जानें किसका पलड़ा है भारी

 

प्रतापगढ़ में हुआ मणिपुर कांड

प्रतापगढ़ में हुए मणिपुर कांड पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया। नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने आदिवासी महिला के लिए न्याय की मांग की। राठौड़ ने इस घटना को सरकार के माथे पर कलंक बताया। ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा गहलोत सरकार के राज में एक दिन ऐसा नहीं जाता जब निर्भया कांड आकार नहीं लेता हो। राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग भी कर दी।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago