स्थानीय

बॉलीवुड स्टार मुकेश खन्ना और पंडित महेश शास्त्री को ‘श्रेष्ठ आचार्य’ सम्मान से नवाजा गया

Acharya Devo Bhava 2024 : जयुपर। चौमूं ज्योतिष पॉइंट के संस्थापक आचार्य पंडित महेश शास्त्री ने शिक्षा और आध्यात्म के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। उनके इसी अद्वितीय कार्य के लिए जी-सील एजुकेशन सोसाइटी और नेकी की राह संस्था के तत्वावधान में दिल्ली के गाजियाबाद स्थित एक पांच सितारा होटल में “आचार्य देवो भवः 2024”  (Acharya Devo Bhava 2024) के 8वें संस्करण का आयोजन किया गया।

स्टार मुकेश खन्ना और पंडित महेश शास्त्री को सम्मान

जिसमे देश के नामचीन हस्तियों और बॉलीवुड के स्टार मुकेश खन्ना के साथ राजस्थान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पंडित महेश शास्त्री को ‘श्रेष्ठ आचार्य’ के सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान के तहत उन्हें एक शील्ड और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मुकेश खन्ना, जो कि ‘भीष्मपितामह’ और ‘शक्तिमान’ के लिए प्रसिद्ध हैं। राजस्थान के इवेंट सहयोगी ओम भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के 20 से अधिक प्रमुख धर्मगुरुओं ने भाग लिया। इनमें हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी समाहिता देवी, सारेगामापा 2023 फेम सिंगर शरद शर्मा, राष्ट्रपति सम्मान से नवाजे गए पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी, और देश के 15 से अधिक शिक्षाविद आचार्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में हर बेटी बनी लखपति, भजनलाल सरकार ऐसे दे रही 1 लाख रूपये

राजस्थान के 8 लोगों को मिला सम्मान

आचार्य देवो भवः 2024″  (Acharya Devo Bhava 2024) में राजस्थान के लगभग 8 लोगों को इस विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें चौमू के प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर और वास्तुविद पंडित महेश शास्त्री भी शामिल थे, जिन्हें श्रेष्ठ आचार्य के सम्मान से अलंकृत किया गया। पंडित महेश शास्त्री ने अपनी मारवाड़ी भाषा में उपस्थित लोगों को भजन सुनाकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया, जिससे मुकेश खन्ना बहुत खुश हुए। के.जी.आर ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर रूप सिंह गुर्जर, कृष्णा ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र यादव, भीलवाड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी शक्ति सिंह और जयपुर की दीपशिखा कॉलेज ऑफ ग्रुप के प्रतिनिधियों ने उदयपुर के लेखक निर्भय निनाद को सम्मानित किया। इस विशेष कार्यक्रम में शरद शर्मा और एमएस निजामी ब्रदर्स ने अपनी शानदार आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही तमाशा म्यूजिक ग्रुप द्वारा युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के उद्देश्य से बनाया गाना नशा लॉच किया है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago