जयपुर। Boycott Adipurush : बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष के विवाद ने अब राजस्थान में भी जोर पकड़ लिया है। सर्व ब्राह्मण महासभा के साथ ही कई अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठन भी अब इसके बॉयकॉट पर उतर आए हैं। विरोध कर रहे संगठन Adipurush Film के प्रदेशभर में तुरंत प्रभाव से बैन करने की पुरजोर आवाज उठा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि नहीं कुछ संगठन तो फिल्म बैन करवाने की मांग पर कोर्ट तक पहुंच रहे हैं
राजस्थान में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल
हिंदू देवी देवताओं के अपमान की साजिश
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा है कि फिल्म आदिपुरुष के माध्यम से हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं का अपमान करने की साजिश रची गई है। भद्दे कंप्यूटर ग्राफिक्स का उपयोग करते हुए रामायण ग्रंथ के पात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया है। ये ग्रंथ हम लोगों का जीवन ग्रंथ है। राज्य सरकार से फिल्म पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग है।
संवाद और पात्रों का लुक स्तरहीन
विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि Adipurush Movie के ज़्यादातर संवाद से लेकर पौराणिक पात्रों के लुक स्तरहीन हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। भगवान श्रीराम, हनुमान, सीता और रावण के किरदारों का अभद्र चित्रण किया गया है। साथ ही रामायण का भी अपमान किया गया है। ये देश के करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ है। धर्म और संस्कृति पर आधारित फिल्मों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं है।
अब जाएंगे कोर्ट
पं सुरेश मिश्रा बताया कि फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत को पिछले साल के अक्टूबर महीने में ही एडवोकेट कमलेश शर्मा ने नोटिस भेजा था। उस समय फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने स्पष्टीकरण दिया था कि फिल्म में कुछ गलत नहीं होगा लेकिन उसके बाद जब ये फिल्म रिलीज हुई है तो रामायण के सारे पात्रों का मजाक उड़ाया गया है। ऐसे में अब पीएम नरेंद्र मोदी और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से फिल्म पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई है। आमजन से भी फिल्म का बायकाट करने की अपील की जा रही है। इस संदर्भ में सोमवार को कोर्ट में भी अपील लगाई जा रही है।
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…