Categories: स्थानीय

जयपुर के इस मंदिर में ब्रह्म स्वरूप में विराजमान हैं प्रभु श्री राम

 

Jaipur Ram Mandir: राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ की तलहटी में माउंट रोड पर भगवान श्रीराम ब्रह्म स्वरूप में विराजमान हैं। उनके इस मंदिर को 'ब्रह्म राम मंदिर' और 'श्री राम आश्रम' के नाम से भी जाना जाता है। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नयनाभिराम स्वरूप का दर्शन करने पहुंचते हैं। 

 

30 वर्ष पहले हुई मंदिर की स्थापना 

 

मंदिर में भगवान श्री राम माया से विरक्त ब्रह्म स्वरूप में विराजमान हैं। वाल्मीकि रामायण और अन्य शास्त्रों में भी इसका वर्णन है कि 'एको ब्रह्म, द्वितीयो नास्ति' यानी ईश्वर एक ही है, बाकी सभी नाशवान है। बताते है कि करीब 30 वर्ष पहले बाबा लक्ष्मण दास जी की बगीची में इस मंदिर का निर्माण हुआ था।

 

यह भी पढ़े: काशी को मिल रहे 'राम मंदिर' के सबसे ज्यादा ऑर्डर, जानें खास

 

कांच की कारीगरी से तैयार हुआ मंदिर 

 

महंत ऋषि कुमार के सानिध्य में इस मंदिर की नींव रखी गई थी। मंदिर का आंतरिक हिस्सा कांच की कारीगरी से तैयार किया गया है, जबकि बाहर एक सुंदर बगीचा है। मंदिर में भगवान श्री राम के साथ सिर्फ उनके परम भक्त हनुमान जी भी विराजित हैं। यहां सुबह से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। 

 

यह भी पढ़े: इन 3 मूर्तिकारों में से चुने गए 'अरुण', जिनकी तराशी मूर्ति का हुआ चयन

 

रामनवमी पर 25 सालों से हो रहा यज्ञ 

 

स्थानीय महिलाएं नियमित रूप से भगवान के समक्ष भजन-कीर्तन करती हैं। मंदिर में बीते 25 सालों से रामनवमी के अवसर पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक यज्ञ होता आया है। इसमें गणेश सहस्त्रनाम, राम रक्षा स्त्रोत, सीताराम युगल सहस्त्रनाम, हनुमान सहस्त्रनाम, गुरु सहस्रनाम के बाद पूर्णाहुति होती है। 

 

Aakash Agarawal

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

20 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago