पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर में भारी बारिश के चलते सरोवर का जल स्तर लगातार बढ़ रहा हैं। सरोवर का जल स्तर 37 फुट तक बड़ गया हैं। जिसके कारण पुष्कर के डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुष्कर सरोवर का जल अब होटल और घरों में जा रहा हैं, जिसके कारण आमजन को परेशान होनो पड़ रहा हैं। हालाता यह हैं की अब जिला प्रशासन को सिविल डिफेंस की मदद से क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ रहा हैं। लगातार हो रही बरसात के कारण ब्रह्मा की नगर जलमग्न हो गई हैं। सन 1975 के बाद 2019 में और अब 2023 में सरोवर का जल स्तर से 37 फुट से ऊपर पहुंच हैं। स्थानिय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया की यदि पुष्कर क्षेत्र में और बारिश होती है तो पुष्कर के डूब क्षेत्र में भारी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते है।
तीर्थ नगरी पुष्कर में लगातार बारिश के चलते एक प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण पुष्कर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई हैं। वहीं नाग पहाड़ से पानी को पुष्कर सरोवर में लेकर आने वाले फीडर ओवरफ्लो हो गए हैं। पुष्कर सरोवर में भारी मात्रा में जल का प्रवाह देखा जा रहा हैं। सरोवर की भराव क्षमता अब अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है। जिसके कारण प्रशासन की चिंता भी बढ़ रही हैं। इसको लेकर प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीमों को अलग कर दिया है। वहीं जिला कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित भी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
एसडीआरएफ की टीमों के द्वारा पुष्कर सरोवर के लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते डूब क्षेत्र में बनी होटलों में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान सिविल डिफेंस के कृष्ण गोपाल जाट के नेतृत्व में वॉलिंटियर पुष्कर के डूब क्षेत्र में पहुंचे। और आम लोगों को बाढ़ जैसे हालात के संबंध में जानकारी देते हुए होटल और घरों को छोड़ने की अपील की। इस दौरान एसडीआरएफ की टीमों ने मदद की गुहार लगा रहे लोगों को होटल और घरों से बाहर भी निकाला।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…