राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में सभी जातियां अपने पक्ष को मजबूत करने की तैयारी में है। चुनाव से पहले 19 मार्च को यानि आज जयपुर स्थित विद्याधर नगर में ब्राह्मण महापंचायत आयोजित होने जा रही है। इस महापंचायत के लिए घर-घर जाकर संपर्क का अभियान चलाया गया। आज होने वाली इस महापंचायत में ब्राह्मण समाज के सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई राजनीतिक दलों के नेता भी इस महाकुंभ में पहुंचने वाले है।
जाट समाज के बाद अब ब्राह्मण समाज इस महापंचायत का आयोजन कर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रघु शर्मा ने ट्विटर पर इस महापंचायत की जानकरी दी और लिखा कि – ब्राह्मण एकता के सम्मान में 19 मार्च को जयपुर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में सभी विप्र बंधु सादर आमंत्रित है। 19 मार्च 2023 को विद्याधर नगर स्टेडियम में सुबह 10 बजे इस महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
खबरों के अनुसार चौथ का बरवाड़ा के सर्व ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण धर्मशाला में महापंचायत के समर्थन में भगवान श्री परशुराम के जयकारे के साथ सफलता का संकल्प लिया। इस महापंचायत के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर चुनावों में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व की मांग की जाएगी।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…