Categories: स्थानीय

Breaking News: पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित, सरकार और एसोसिएशन के बीच बनी सहमति

Petrol Pump Strike: राजस्थान में आज सुबह शुरू हुई पेट्रोल पंपों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दस दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। दोपहर में पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने सरकार से बात की। मीटिंग के दौरान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की जा रही थी।

दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल बेनतीजा निकलने पर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु की थी। इसके बाद से ही राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए थे। हड़ताल खत्म करवाने के लिए खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास तथा प्रतिनिधि मंडल के बीच बैठक की गई। मीटिंग के दौरान सरकार के कई मांगों पर सहमति बनने पर हड़ताल को दस दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह थी मांग

राजस्थान में तुलना में पड़ौसी राज्यों में वैट कम होने के कारण यहां पर पेट्रोल, डीजल अन्य राज्यों की तुलना में अधिक महंगा मिल रहा है। दूसरे राज्यों में राजस्थान की तुलना में लगभघ 12 से 15 रुपए प्रति लीटर तक सस्ते पेट्रोल-डीजल मिल रहे हैं। ऐसे में हाईवे से आने वाले वाहन राजस्थान में प्रवेश से पूर्व ही अपने वाहन की टंकी फुल करवा लेते हैं। इसके कारण यहां के पेट्रोल पंपों को नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा वैट कम किए जाने की मांग को लेकर ही राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का आह्वान किया था। 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

हरियाणा में BJP की जीत के वो 5 कारण जो कांग्रेस और राहुल गांधी समझ नहीं पाए

जयपुर। Haryana BJP Victory Reasons : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने एग्जिट…

8 घंटे ago

हरियाणा में हार से कांग्रेस को राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में झटका! जानिए 7 सीटों पर क्या होगा

जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों देखकर हर कोई हैरान है कि जो सोचा…

9 घंटे ago

दिवेर विजय ने मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध झंडा थामे नायकों में किया था प्रेरणा का संचार: अरुण कुमार

Udaipur News : उदयपुर। दिवेर विजय सिर्फ मेवाड़ के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं थी, बल्कि…

9 घंटे ago

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा चुनाव में बहन ने ढ़ाया कांग्रेस का गढ़, देखता रह गया भाई

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा…

9 घंटे ago

Haryana Election Results 2024 : चुनाव आयोग पर भड़के कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कहा- BJP के इशारे पर हो रहा खेला

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में भाजपा को…

12 घंटे ago

डिवाइन भारत ट्रस्ट की तरफ से आयोजित हुआ शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

70th Wildlife Week 2024 : जयपुर। 70 वें वन्यजीव सप्ताह 2024 के अवसर पर सोमवार…

13 घंटे ago