Categories: स्थानीय

Rajasthan Election 2023: चुनावी अखाड़े में कूदे जीजा और साली, धौलपुर की इस सीट पर रोमांचक हुई जंग

 

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधासनभा चुनाव काफी रोचक होता जा रहा है। प्रदेश की धौलपुर विधानसभा सीट पर जीजा-साली आमने-सामने है। वैसे तो जीजा-साली का रिश्ता हंसी-मजाक का भी होता है, लेकिन यहां जीजा-साली चुनाव मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े है। 

 

चुनावी अखाड़े में कूदे जीजा-साली 

 

2018 विधासनभा चुनाव में साली ने जीजा को पटखनी दी थी। इस बार फिर जीजा-साली चुनावी अखाड़े में कूद गए है। मुकाबला रोचक हो जाता है क्योंकि दोनों ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। जीजा-साली की इस जंग का मजा बिगाड़ने बसपा और भीम आर्मी भी कूद गई है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने कुत्तों से की ED की तुलना, फिर भी विवाद से बच निकले

 

धौलपुर विधान सभा क्षेत्र का है मामला 

 

धौलपुर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस ने भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने पिछली बार कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़े डॉक्टर शिवचरण कुशवाह को मैदान में उतार दिया है। शोभारानी और शिवचरण कुशवाह आपस में जीजा-साली के रिश्ते से बंधे हुए है। 

 

पिछले चुनाव में साली से हारे थे जीजा 

 

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी विधायक शोभारानी कुशवाह की बड़ी बहन राजनीकांता के पति डॉक्टर शिवचरण कुशवाह है। इसके नाते शिवचरण रिश्ते में शोभारानी के जीजा लगते हैं। पिछले चुनाव में भले ही शिवचरण कुशवाह को जीत नहीं मिली, लेकिन वह एक बार फिर मुकाबले के लिए तैयार है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: चुनाव पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हेमाराम चौधरी ने सक्रिय राजनीति छोड़ी

Aakash Agarawal

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

18 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

32 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago