Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: बसपा ने राजस्थान के चुनावी रण में उतारे 20 कैंडिडेट, पहली लिस्ट में ये है नाम

 

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP- Bahujan Samaj Party) ने प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 20 नाम शामिल है। लिस्ट को शुक्रवार, 27 अक्टूबर को जारी किया गया। 

 

बसपा की यह पहली लिस्ट (BSP Candidate First List) है, जिसमें मुंडावर, गोगुंदा, झाड़ोल, सलूंबर, उदयपुर ग्रामीण, भीम, नाथद्वारा, कुंभलगढ़, प्रतापगढ़, आसपुर, चौरासी, घाटोल, गढ़ी, कुशलगढ़, मारवाड़ जंक्शन, भादरा, लाडनू, पोकरण, धोद और तारानगर सीट से प्रत्याशियों के नाम आ चुके है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: तीन पार्टी और ये 10 नेता, राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री बनने के है मजबूत दावेदार

 

ये है BSP के सभी 20 प्रत्याशी 

 

मुंडावर से श्री पृथ्वीराज

गोगुंदा से दलपत गरासिया

झाड़ोल से निम्बाराम भील

सलूंबर से कन्हैयालाल मीना

उदयपुर ग्रामीण से खेमराज कटारा

भीम से हुक्माराम

नाथद्वारा से बाबूलाल साल्वी 

कुंभलगढ़ से नारायणलाल

प्रतापगढ़ से कमल मीणा 

आसपुर से दिलीप मीणा 

चौरासी से विजयपाल रोत

घाटोल से बाबूलाल गणावा

गढ़ी से सूर्यलाल खाट

कुशलगढ़ से हरेंद्र निमामा

मारवाड़ जंक्शन से गजराज कंवर

भादरा से रामनाथ शर्मा

लाडनू से नियाज मोहम्मद

पोकरण से तुलसाराम

धोद से कालूराम मेहरड़ा

तारानगर से छोटूराम

 

पिछली बार जीते थे 6 विधायक

 

पिछली बार 2018 के चुनावों में बसपा के 6 विधायक राजस्थान में जीते थे। इन्हीं के बलबूते कांग्रेस को सत्ता मिली थी, लेकिन बाद में ये सभी विधायक कांग्रेस के खेमे में चले गए। जिसके बाद कांग्रेस पूर्ण रूप से बहुमत में आ गई थी। हालांकि, इस बार बसपा प्रमुख बहन मायावती (Mayawati) ने अकेले ही चुनाव में लड़ने का एलान किया है। उन्होंने राजस्थान समेत अन्य सभी चुनावी राज्यों में इस बार अच्छे परिणाम की उम्मीद व्यक्त की है।  

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: आरएलपी ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, इस सीट पर खुद उतरेंगे हनुमान बेनीवाल

Aakash Agarawal

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए गोविंद सिंह डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

53 सेकंड ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

15 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

47 मिन ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago