रंग बिरंगा लहरिये में सजी महिलाएं और सावन के गीतों पर नाचते हर उम्र के लोग। यही माहौल रहा कायस्थ समाज की ओर से आयोजित लहरिया उत्सव का। कार्यक्रम का आयोजन रविवार 13 अप्रैल को चित्रगुप्त ज्ञान मंदिर बापू नगर में यिा गया। इस अवसर पर विभिन्न तरह के काॅन्टेस्ट का आयोजन भी किया गया। जिसमें हर उम्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बच्चे और बुजुर्गों ने भाग लिया। जिससे कार्यक्रम का मजा दोगुना हो गया।
लहरिया उत्सव के अवसर पर विभिन्न आयुवर्ग के लिए कई तरह के आकर्षक गेम्स का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर हर आयुवर्ग के अलग ग्रुप बनाये गए। जिसमें 20 से 40 वर्ष, 40 से 60 वर्ष और 60 प्लस उम्र के ग्रुप्स बनाये गए।
जिनमें हर उम्र के युवाओं ने और बुजुर्गों ने भाग लिया।
इस आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों की ओर से बेस्ट ड्रैस कपल, बेस्ट लहरिया क्वीन, बेस्ट मेकअप के साथ कई फन गेम्स का भी आयोेजन किया गया। इनमें विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रंग बिरंगे परिधानों में सजे कायस्थ समाज के सदस्यों ने कार्यक्रम का पूरा आनन्द लिया। जहां समाज के 500 से ज्यादा लोग उपस्थित हुए।