जयपुर। शिव आराधना के मास सावन की शुरुआत के बाद आज सावन का पहला सोमवार हैं। सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व रहा। उधर श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान इंद्रदेव की भी विशेष मंहरबानी रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। और बारिश ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। सोमवार को सुबह खुले मौसम के बाद मौसम ने अचानक से करवट बदली और आसमान में बादल छाने लगे और नन्ही बूंदों के रूप में फुहारे चली। मानो ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव स्वयं भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हो।
शिव मंदिरों में उमडी श्रद्धालुओं की भीड
सोमवार के मौके पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड उमड पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, जल, बिल्वपत्र, आक-धतूरा चढ़ाकर भगवान शंकर को प्रसन्न किया। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं भगवान आशुतोष का अभिषेक कर आशिर्वाद प्राप्त किया।
इसी प्रकार शहर के काला महादेव मंदिर, ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर, मालेश्वर महादेव मंदिर सहित शिव मंदिरों में पूरे सावन मास में पूजा अर्चना के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रावण के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना करते हुए देश, प्रदेश व शहर में खुशहाली व अच्छी बरसात की कामना की।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…