जयपुर। Citronella : मानसून के मौसम में बारिश होते ही अचानक से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है जिनके काटने से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग पैसे खर्च करके कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन उनका पूरी तरह से सफाया नहीं हो पाता। हालांकि, कुछ ऐसे पौध हैं जिनकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं। इन पौधों को आप अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही असरदार पौधों के बारे में…
आप अपने बगीचे में लहसुन, नीलगिरी और सिट्रोनेला के पौधे लगा सकते हैं। लहसुन की गंध से मच्छर दूर भागते हैं। लहसुन को आप गमले में भी लगा सकते हैं। वहीं, नीलगिरी के पेड़ में एक तेल होता है जिससे मच्छर दूर भागते हैं। सिट्रोनेला की पत्तियों से एक विशेष प्रकार की खुशबू आती है जो मच्छरों को दूर भगाती है।
यूकेलिप्टस का पौधा बड़ा होकर पेड़ बनता है। इस वजह से इसे बड़े गार्डन में लगाना चाहिए। बारिश के मौसम में आप यह पौधा लगा सकते हैं। यूकेलिप्टस में मौजूद तेल मच्छरों को दूर भगाता है। इसको आप गार्डन में लगाते हैं तो मच्छर घर के आसपास भी नहीं आएंगे।
सिट्रोनेला का पौधा मच्छरों को भगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस पौधे की पत्तियों से निकलने वाली गंध से मच्छर दूर भागते हैं। यह पौधा रूम फ्रेशनर का काम भी करता है जिससें वातावरण को खुशनुमा हो जाता है।
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…