Categories: स्थानीय

खतरे में हैं CM भजनलाल शर्मा की जान! इस खतरनाक शख्स ने किया धमकीभरा कॉल

 

CM Bhajanlal Sharma Threats: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैस की तो पता चला कि सीएम को Jaipur Central Jail से धमकी दी गई है। जांच के बाद पता चला कि आरोपी POCSO Act के तहत सेंट्रल जेल जयपुर में सजा काट रहा है। पुलिस प्रशासन अब मामले की तह तक जाने में जुट गया है कि धमकी क्यों दी गई हैं। 

 

जेल सुरक्षा पर उठे सवाल

 

सीएम को धमकी भरा कॉल करने वाला आरोपी जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। ऐसे में पुलिस की जेल सुरक्षा (Jail Security Jaipur) पर भी सवाल खड़े हो गए है। जयपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए है। सुरक्षा के लिहाज से जिस जेल को सबसे सुरक्षित माना जाता है, उस जेल में कैदी के पास फोन कैसे पहुंचा होगा? अब सीएम को धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

 

यह भी पढ़े: गरीबों का होगा मुफ्त इलाज, मोदी सरकार देगी 10 लाख रुपये

 

5 साल से जेल में हैं आरोपी 

 

पूरे घटनाक्रम के बाद जेल प्रशासन ने दो वार्डन को सस्पेंड कर दिया हैं। साथ ही तीन आरोपियों मुकेश, राकेश और चेतन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आमेर थाना इलाके में बीते 5 साल से जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धमकी देने के लिए एक अन्य कैदी से फोन लिया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। आरोपी का इलाज मेंटल हॉस्पिटल से चल रहा है। 

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 18 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

 

दुर्घटना में भी बचे थे सीएम 

 

सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके करीब 4 दिन बाद ही वह मथुरा जाने के दौरान कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे थे। उनकी कार यूपी बॉर्डर के पास पूंछरी का लौठा के पास कच्ची नाली में फंस गई थी। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

30 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago