Categories: स्थानीय

Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने कुत्तों से की ED की तुलना, फिर भी विवाद से बच निकले

 

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक है। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, सियासी बयानबाजी का दौर भी गरम हो रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान (Rajasthan) के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सरकारी जांच एजेंसी ईडी (ED) पर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तुलना कुत्ते से की है, जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। 

 

ED कुत्तों से अधिक घर घूम रही: गहलोत 

 

सीएम गहलोत (CM Gehlot) ने आज शुक्रवार, 27 अक्टूबर को प्रदेशवासियों के लिए 5 गारंटी का एलान किया। इसी के साथ मंच से उन्होंने सरकारी जांच एजेंसी ED पर  बोलते हुए मोदी सरकार (Modi Sarkar) पर जमकर शब्दभेदी बाण छोड़े। गहलोत ने कहा ED कुत्तों से अधिक घर-घर घूम रही है! 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: चुनाव पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हेमाराम चौधरी ने सक्रिय राजनीति छोड़ी

 

गहलोत ने क्या कहा –

 

"कितने दुख की बात है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि ED कुत्तों से ज्यादा घर-घर घूम रही है।" बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने कहा कि "मैं ये अपनी तरफ से नहीं कर रहा हूं, एक मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल) को कोट करके बात कही है।"  

 

इंग्लिश भाषा पर गहलोत बोले –

 

मुख्यमंत्री ने कहा यदि हमारी सरकार आती है तो इंग्लिश टीचर वाले इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का काम करेगी। हमने राजस्थान को पिछड़े की कैटेगरी से बाहर निकाल दिया है। मैं बचपन से अंग्रेजी के खिलाफ था, लेकिन अब चाहता हूं कि गांव के बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़े और वे पढ़ भी रहे है। 

 

पीएम मोदी पर बोले गहलोत –

 

गहलोत ने कहा मोदीजी को समझ नहीं आ रहा है लेकिन उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हमारी राजस्थान में दी गई गारंटियों से मोदी इतना ज्यादा घबरा गए है कि 'वह खुद कहने लगे है कि हम गारंटी देते है।' गहलोत ने कहा कि उनके गारंटी मॉडल को प्रधानमंत्री मोदी फॉलो कर रहे है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने दी Free Laptop की गारंटी, यहां देखें सभी 7 गारंटियां

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago