जयपुर। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार गहलोत सरकार पर हमला बोल रहा हैं। सीएम अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा अत्यंत दुख की बात है मणिपुर हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर हिंसा के कारण आज पूरा देश चिंतित हैं। गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा की लापरवाही के कारण ही आज 142 लोगों की जान चली गई।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा राजस्थान में मणिपुर हिंसा को देख लोग सवाल करते हैं भाजपा सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा अत्यंत दुख की बात हैं मणिपुर हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसके कारण आज पुरा देश चिंतित हैं। सीएम अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा के जरिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा हैं। दरअसल प्रदेश में हो रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर विपक्ष सदन से लेकर सड़क तक लगातर सरकार को घेर रहा हैं। विपक्ष की ओर से सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की जा रही हैं।
जोधपुर में 4 लोगों को जिंदा जलाने के मामले में भाजपा ने गहलोत सरकार को कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित कर दिया हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी विपक्ष की और से जोधपुर में हुए नाबालिग से दुष्कर्म तथा सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और सीएम गहलोत के गृह जिले में चार लोगों की हत्या के मामले में जमकर हंगामा किया हैं। मणिपुर में दो समुदाय के बीच हिंसा चल रही हैं। इस हिंसा के कारण कई ट्रेने रद्द कर दी गई तथा इनटरनेट सेवा का भी बंद रखा गया। हिंसा इतना समय होने के बाद भी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…