जयपुर। राजस्थान में चुनावी सरर्गियां तेज हो चुकी है इसी के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा अजमेर में आयोजित की गई इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सरकासर पर जमकर निशाना साधते हुए प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही गांरटी पर कई सारे सवाल उठाए थे। प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से सवाल किया और पीएम मोदी से पूछा जो गारंटी प्रदेश सरकार दे रही है उससे देश कैसे दिवालिया हो सकता है।
इसके साथ ही गहलोत ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा जब बिना भारत सरकार के राज्य सरकार कर्ज नहीं ले सकती है और राज्य के विकास के लिए कर्ज लेने में बुराई कैसे हो सकती है। गहलोत ने कहा मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में अब तक 1 लाख करोड़ का कर्ज लिया है तो केंद्र सरकार इन आंकड़ो पर भी नजर डाले। गहलोत ने कहा सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। जनता की सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। जनता के लिए योजनाओं की घोषणा की जा रही है। इन घोषणाओं को कुछ लोग तो रेवड़िया भी बता रहे है मुझे समझ नहीं आता किस आधार पर इन योजनाओं को रेवड़िया बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर चुटकी लेते हुए कहा पता नहीं सीएम क्या-क्या घोषणाएं करते रहते है, हमारी सरकार जो योजनाएं बनाती है वह परमानेंट होती है। अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों के लिए प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली फ्री तथा 200 यूनिट तक सभी चार्ज को फ्री करने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाने साधे है। जिसका इशारों ही इशारों में जवाब देते हुए गहलोत ने कहा यह इलेक्शन टाइम या पार्ट टाइम छूट नहीं है। यदि यह इलेक्शन के टाइप की घोषणा होती तो इसे रेवड़ियां कहा जा सकता था। राजस्थान के प्रबंधन और उसके काम की पूरी दनिया में वाहवाही हो रही है पर भाजपा को तो खामियां ही नजर आती है।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…