Categories: स्थानीय

राजस्थान लोक परिवहन की बस में बंधक बनाकर महिला यात्री का किया रेप

राजस्थान में एक बार फिर महिला के साथ हुई दरिंदगी के कारण शर्मसार हुआ है और इस बार महिला के साथ रेप लोक परिवहन की बस में होने से सभी लोग हैरान है। बताया जा रहा है ​​कि महिला जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से भरतपुर जाने के लिए एक लोक परिवहन बस में बैठी थी। बस के बयाना पहुंचने के बाद सोमवार की रात कंडक्टर ने तीन बार महिला के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। 

यह भी पढ़ें:Mohammed Shami समेत इन 26 खिलाड़ियों को मिला है Arjun Award

महिला को दिया झांसा

महिला को भरतपुर जाना था और बस बयाना में रुक गई तो आरोपी कंडक्टर ने उसे भरतपुर पहुंचाने का झांसा देकर उसको खाली बस में दोबारा बैठा लिया। इसके बाद उसने चलती बस में डरा धमकाकर रेप किया और महिला ने बयाना पुलिस को आपबीती सुनाई तो पुलिस ने कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

काम की तलाश में जयपुर आई

महिला काम की तलाश में जयपुर अपने परिचित के पास गई थी, लेकिन वहां उसे काम नहीं मिला तो वह अपने गांव जाने के लिए जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर पर खड़ी हो गई और इसी दौरान कंडक्टर ने महिला को बस के भरतपुर जाना बताया। महिला बस में बैठ गई तो उसे पता चला बस बयाना तक ही जाएगी। महिला ने कंडक्टर से पूछा कि भरतपुर के लिए क्यों बोला तो इसके बाद कंडक्टर ने महिला से कहा कि वह उसे सुरक्षित घर छोड़ देगा।  महिला ने भरोसा कर लिया और रात करीब 11 बजे बस बयाना पहुंची। ड्राइवर   बस को खड़ी कर अपने कमरे पर सोने चला गया तो महिला बस से उतरने लगी तो आरोपी कंडक्टर ने उसे वापस बैठने के​ लिए कहा तो वह उसकी बात मान गई।

यह भी पढ़ें: 'बिस्मिल्लाह' से होती है .. इस Ramayana की शुरुआत, भारत में इस Library में है संरक्षित

महिला से की दरिंदगी

महिला शादीशुदा है, लेकिन पति से नहीं बनने के कारण वह काम की तलाश में जयपुर आई थी। कंडक्टर ने उसे भाई होने का वादा किया और कहा उसको घर छोड़ने की पूरी जिम्मेदारी उसकी है। कंडक्टर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो जिसका महिला ने विरोध किया। लेकिन कंडक्टर ने महिला के साथ 3 बार रेप किया और वह बहुत चिल्लाई लेकिन बस के शीशे और गेट बंद होने से उसकी आवाज कोई नहीं सुन पाया। इसके बाद आरोपी कंडक्टर ने उसे बंधक बनाकर रखा और सुबह के समय उसको छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago