स्थानीय

उपचुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, हरियाणा के बाद राजस्थान में चलेगा ‘जाट फैक्टर’

Rajasthan by-election : जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर और इस हार से कांग्रेस पर क्या फर्क पड़ेगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम ने बड़े-बड़े राजनीतिक एक्सपर्ट के विश्लेषकों को गलत साबित कर दिया है। अबकी बार हरियाणा का चुनाव परिणाम एक्जिट पोज के बिल्कुल विपरित रहा है। हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटों के साथ जीत की हैट्रिक लगाई है, जबकि कांग्रेस को 36 सीटों पर सिमट गई है।

यहां भी पढ़ें:- राजस्थान में नए जिलों पर केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी, इन जिलों पर गिर सकती है गाज!

राजस्थान उपचुनाव बने कांग्रेस के लिए खतरें की घंटी

ऐसे में कांग्रेस को 10 साल बाद भी सत्ता में वापसी नहीं करना उसे आगामी चुनावों में मुश्किलों में डाल सकता है, क्योंकि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और राजस्थान में उपचुनाव होने है। आइए जानते है कि हरियाणा चुनाव के परिणाम से राजस्थान में होने वाले उपचुनाव पर क्या फर्क पड़ेगा। राजस्थान में होने वाले उपचुनाव कांग्रेस के लिए क्यों बनी खतरे की घंटी। आइए जानिए क्या हे पूरा माजरा?

राजस्थान उपचुनाव में बढ़ी कांग्रेस की टेंशन

बता दें कि राजस्थान में इस साल अंत में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले है( जिसमें खींवसर और झुंझुनू ऐसी सीटें है जहां जाट मतदाता जीत-हार में बड़ा किरदार निभाते है। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन था। इसी वजह से नागौर लोकसभा सीट पर जाट मतदाता इंडिया गठबंधन में चला गया था और हनुमान बेनीवाल चुनाव जीत गए थे, लेकिन अभी कांग्रेस और बेनीवाल के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से बेनीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। जिसका खामियाजा कांग्रेस को हार के रूप में भुगतना पड़ा है।

राजस्थान की इन सीटों पर चल सकता है ‘जाट फैक्टर’

बता दें कि झुंझुनू विधानसभा सीट भी ‘जाट फैक्टर’ है। अगर भाजपा हरियाणा की तरह जाट फैक्टर बरकरार रख पाती है तो कांग्रेस के लिए यह खतरें की घंटी बन सकती है। हालांकि इस सीट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याक्षी ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। राजस्थान में होने वाले उपचुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। लेकिन हरियाणा चुनाव ने कांग्रेस को बड़ी टेंशन दे दी है। क्योंकि हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस साफ जीत रही थी। लेकिन 10 बजे पूरा समीकरण चेंज हो गया था। इसी को लेकर राजस्थान कांग्रेस टेंशन में आ गई है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

20 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago