Categories: स्थानीय

एक थप्पड़ की वजह से नहीं मिला टिकट! अब Congress ने पार्टी से निकाला

 

Rajasthan Election: राजस्थान के बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी 'कांता भील' को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। उन पर पार्टी समर्थकों के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप है। इस बार के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 'कांता भील' को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है। 

 

कांता भील कांग्रेस से निष्कासित

कांता भील ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया के दौरान गढ़ी में आवेदन जमा कराने आए एक आवेदक के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उन्होंने उसे थप्पड़ भी जड़ दिया था। इस मामले के बाद क्षेत्र में और पार्टी में माहौल गरमा गया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कांता को निकाल दिया है। 

 

यह भी पढ़े: श्रीगंगानगर में निर्दलीय उम्मीदवार का निधन, Rajasthan में अब इतनी सीटों पर होगा मतदान

 

6 साल के लिए पार्टी से निकाला 

गढ़ी विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक रह चुकी कांता भील को कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया। इस आरोप के बाद उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्ता से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। 

 

अब प्रधानी भी जा सकती है 

कांग्रेस पदाधिकारियों को खबर थी कि टिकट नहीं दिए जाने से नाराज कांता भील कांग्रेस की किसी मीटिंग या अन्य गतिविधियों में शामिल नहीं हो रही थी। जिसके बाद रंधावा ने पूर्व विधायक और गढ़ी प्रधान कांता भील को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया। संभव है उनकी प्रधानी भी जा सकती है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago