Categories: स्थानीय

चुनावी मोड में कांग्रेस, कट सकते है फील्ड में कमजोर विधायकों के टिकट

जयपुर। राजस्थान में विधानसभ चुनाव होने जा रहे है ऐसे मे काग्रेंस ने चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस ने अपने वर्तमान विधायकों के रिपोर्ट कार्ड जानने के लिए सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। यह सर्वे रिपोर्ट कार्ड कांग्रेस के आलाकमान को सौंपे जाएंगे। यदि फील्ड में कांग्रेस विधायकों के रिपोर्ट कार्ड कमजोर पाए जाते है तो विधायकों के टिकट भी काटे जा सकते है। अब ऐसे में विधायकों में खलबली मची हुई है। सभी विधायक अपने- अपने रिपोर्ट कार्ड सुधारने में लगे हुए है। कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय है और पार्टी इस बार फिर से चुनाव नहीं जीत सकने वाले विधायकों के टिकट भी काट सकती है।

सह प्रभारी फीडबैक के आधार पर करेंगे रिपोर्ट तैयार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच शह और मात का खेल जारी है। वही दूसरी और आलाकमान दोनों के बीच सुलह करवाने का प्रयास भी कर रही है। गहलोत और पायलट के गुट के नेताओं का भविष्य दोनों नेताओं के बीच में अटका हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे  है। अब इसको लेकर तीनों सह प्रभारी अपने अपने जिलों में लगातार कैंप लगा रहे और साथ ही प्रत्याशियों का फीडबैक भी लिया जा रहा है। फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे आलाकमान को भेजा जाएगा।

पहले फीडबैक लेकर तैयार किया गया रिपोर्ट कार्ड सीएम, प्रदेश प्रभारी और हाईकमानस के पास है। इसके साथ ही कांग्रेस इस बाद पार्टी को जीत दिलाने वाले प्रत्याशी को ही मैदान में उतारना चहाती है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सचेत भी किया गया है ताकी वह फील्ड में जाकर मेहनत करे। कांग्रेस इस बार माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

47 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago