Categories: स्थानीय

Vidhansabha Chunav 2023: अर्चना शर्मा का बड़ा आरोप, कहा-मुझे रोकने के लिए 40 करोड़ में हुआ सौदा

Vidhansabha Chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियों में घात-प्रतिघात और साम-दाम-दंड-भेद के जरिए टिकट पाने की होड़ मची हुई है। अब इसी क्रम में जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से पिछली बार की कांग्रेस उम्मीदवार और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा के खिलाफ पार्टी के ही तीन बड़े नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

 

इससे भी बड़ी बात यह है कि अर्चना शर्मा का दो महीने पुराना एक वीडियो भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा पर भाजपा विधायक से मिलीभगतक कर उन्हें हरवाने का षडयंत्र करने का आरोप लगा रही है। वह कहती है कि यह पूरा सौदा एक होटल में 40 करोड़ में किया गया है। वह कहती है कि सर्वे में हारने वाले नेता दूसरों के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में जुटे हुए हैं। हालांकि वे अपने वीडियो में किसी का नाम नहीं ले रही हैं लेकिन राजनीतिक जानकारों के अनुसार उनका इशारा राजीव अरोड़ा की ओर है। 

 

राजीव अरोड़ा ने भी बिना नाम लिए साधा निशाना

 

इस वीडियो को लेकर अन्य उम्मीदवार भी शर्मा पर हमलावर हो गए हैं। राजीव अरोड़ा ने भी बिना उनका नाम लिए पलटवार करते हुए कहा कि गंदा खेल खेलकर आप कभी नहीं जीत सकते। आदमी जो बोता है, वही काटता है। दो बार हारने के बाद भी टिकट लेने की दुर्भावना कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। दिल्ली एआईसीसी ने भी अर्चना शर्मा के खिलाफ विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया।

 

आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से अर्चना शर्मा लगातार पिछली दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं। वर्ष 2013 में वह लगभग 47,718 वोटों से हारी थी जबकि वर्ष 2018 में वह केवल 1704 मतों के अंतर से जीतते-जीतते रह गई थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago