Rajasthan vidhansabha chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार कांटे की टक्कर मानी जा रही है। हर एक सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीतने के लिए हर जीतोड़ प्रयास कर रहे हैं। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में
राजस्थान में लगभग 64 सीटें ऐसी हैं जहां पर हर बार हार-जीत का गणित बदल जाता है। इन सीटों पर हार से बचने के लिए दोनों ही पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। ये सीटें ऐसी हैं जहां पर किसी भी पार्टी की जीत उसे सत्ता के दरवाजे तक पहुंचा सकती है। यही कारण है कि इन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा हो या न हो, कांग्रेस और भाजपा की टीमों ने काम शुरू कर दिया है। अभी से कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं और घर-घर जाकर संपर्क करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कम से कम 100 सीटें ऐसी हैं जिन पर या तो भाजपा जीतती रही है या फिर कांग्रेस में ही अंदरखाने आपसी झगड़े चल रहे हैं। ऐसे में पार्टी इसी उधेड़बुन में लगी हुई है कि वह अपने अंदरूनी झगड़ों को किस तरह सुलझाकर जीत की राय तक पहुंचे।
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…