Categories: स्थानीय

आरपीएस के 53वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में सीएम गहलोत ने परेड का किया निरीक्षण

साल 2019 की तुलना में राज्य में 5 प्रतिशत अपराध कम हुए हैं जबकि 17 राज्यों में अपराधों की संख्या बढ़ी हैं। राजस्थान में महिला अपराधों को रोकना प्राथमिक कार्य है। बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीक्षांत परेड समारोह में यह बात कही। बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु आरपीएस के 53वें बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। गहलोत ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दीक्षांत समारोह में कुल 35 प्रशिक्षुओं में भी 13 महिला पुलिस अधिकारी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया और प्रशिक्षुओं क को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे राज्य में अपराधों की संख्या में कमी हुई है। गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है। राजस्थान में बलात्कार के अपराधों में लगने वाला अनुसंधान समय 2018 में जो 274 था वह अब 68 दिन ही रह गया है।  

महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके इसके लिए जिला स्तर पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट क्राइम अगेन्स्ट वूमेन की स्थापना की गई है। साथ ही गहलोत ने पुलिसकर्मियों के लिए भी अच्छी खबर सुनाई। उन्होनें कहा कि पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago