जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस को जितनी चिंता रमजान की है उतनी नवरात्रि की क्यों नहीं है। इस दौरान सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को आढे हाथों लेते हुए कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते है हम हिंदू है उसके बावजूद गहलोत हिंदुओं पर धार्मिक प्रतिबंध लगाते हैं। यह प्रतिबंध ही कांग्रेस सरकार की विदाई का कारण बनेंगी।
हनुमान चालीसा पर प्रतिबंध क्यों
भाजपा कार्यलय में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा अशोक गहलोत यदि हिंदू हे तो वह हनुमान चालीसा पर प्रतिबंध क्यों लगा रहे है। गहलोत ने हिंदू पताका पर रोक क्यों लगाई है। इस दौरना प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार से सवाल करते हुए कहा यदि वह हिंदू है तो हिंदू त्योहारों पर रोक क्यों लगा दी जाती है? बाबा रामदेव की यात्रा पर रोक क्यों लगा दी जाती है?
सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जितनी जिंता सरकार को रमजान की होती है उतनी नवरात्रि पर भी तो रखनी चाहिए। हाल ही में सांगानेर में हनुमान चालीसा पाठ पर रोक लगा दी गई थी इस पर जोशी ने कहा सरकार धार्मिक आयोजनों पर रोक कैसे लगा सकती है। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो विदाई का यह सबसे बड़ा कारण होगा।
जांच करने वाले खुद जांच दायरे में – जोशी
जोशी ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार तुष्टिकरण करती है पीएम मोदी जहा 140 करोड़ लोगों की चिंता करते है वही राजस्थान में एक धर्म को टारगेट किया गया है। पुजारी को जिंदा जला दिया गया। मंदिर तोड दिए गए। हिंदू पलायन कर रहे है। इस दौरान सीपी जोशी ने मंत्री टीकाराम जूली के बेटे के वायरल हुए विडियों पर मचे बवाल को लेकर कहा यह तो महज एक उदाहरण है किसी के बेटे किसी के भतीजे किस-किस कांड में लिप्त हैं। जांच करने वाले तो खुद ही जांच के दायरे में है।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…