Categories: स्थानीय

बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें

खेत बने दरिया,  किसान हुए मायूस

सीकर। किसानों की फसल लगभग पक कर तैयार खड़ी है तथा चने, सरसों एवं कई जगहों पर गेहूं की कटाई भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में बेमौसम की बारिश ने किसानों को रुला दिया है वही खेत भी पानी के दरिया बन चुके हैं। अधिकांश फसल पहले अत्यधिक ठंड में खराब हो चुकी थी रही सही कसर भगवान ने चैत्र माह में लगातार बारिश कर खराब कर दी है। चैत्र मास के समापन पर व वैशाख लगते लगते  लगभग किसान अपनी फसल की कटाई कर लेते हैं परंतु इस वर्ष तो मानो कुदरत ने किसानों पर कहर ही ढा दिया है। किसानों के खेतों में कटी हुई सरसों पड़ी है तो कई खेतों में कटे हुए चने पड़े हैं, गेहूं की फसल पक कर खड़ी हुई है परंतु बारिश और ओलावृष्टि से अधिकांश फसल चौपट हो चुकी है। ऐसे में किसान अपनी फसल को देखकर रो रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसके आंसू पोछने वाला भी कोई नहीं है। सरकार ने अत्यधिक ठंड में खराब हुई सरसों की फसल का मुआवजा देने का वायदा तो किया है लेकिन क्या इस बारिश और ओलावृष्टि का मुआवजा सरकार दे पाएगी और सरकार ने अगर मुआवजा राशि दे भी दी तो ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत लागू होगी। 
 

किसानों को राहत दे सरकार
अलवर। शुक्रवार को आई बारिश और ओलों किसानों को रुला दिया है। ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं। किसानों की सांसें अटक गई हैं। वे कहीं के नहीं रहे। पकी-पकाई खेती ओलों तले दब गई। फिर ओले पिघले और तेज बारिश हुई तो फसल बहकर चली गई। खेती-किसानी के हाल बुरे हो गए हैं। चने-गेहूं व जौ में कुछ नहीं बचा है। खासकर थानागाजी, बालेटा, मालाखेड़ा के आसपास के किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई है।

कलक्टर ने गिरदावरी करने के दिए निर्देश 
ओलावृष्टि के तुरंत बाद अलवर कलेक्टर ने गिरदावरी करने के निर्देश दिए। ताकि किसानों को जल्दी मुआवजा मिल सके। असल पूरे क्षेत्र में ओलों से मोटा नुकसान हुआ है। जो खराबे के दायरे में आता है। बहुत जगहों पर तो पूरी फसल खराब हुई है। अब पटवरी व अन्य कर्मचारी मौका रिपोर्ट करेंगे। जो शनिवार सुबह से फील्ड में निकले हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago