Categories: स्थानीय

कच्चे तेल के भाव गिरे, राजस्थान में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल डीजल?

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर शायद अब लगाम लग सकती है। खबर आपके काम की है। अंर्तराष्ट्रीय तेल बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे यह माना जा सकता है कि जल्द ही भारत सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी कर सकती है। राजस्थान में डबल इंजन की भजन सरकार ने भी आम आदमी को राहत देने के संकेत दिये है। अगर लगातार क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट बनी रहती है तो राजस्थान सरकार भी जल्द पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों में कमी कर सकती है। 
यह भी पढ़ें:17 जनवरी 2024 को जयपुर में Petrol-Diesel और Gold-Silver का भाव
कच्चे तेल के भाव से क्या फर्क पड़ेगा?
दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों पर ही पेट्रोल डीजल के दाम निर्भर करते है। यानी अगर कच्चा तेल सस्ता तो पेट्रोल डीजल भी सस्ता और अगर वो महंगा तो ये दोनों भी महंगे। आज की बात करे तो इंटरनेशनल बाज़ार में कच्चे तेल के भाव लुढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए हैं। आज यानी बुधवार को डबल्यूटीआई के अनुसार कच्चे तेल की कीमत 71.83 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर ट्रेड कर रही हैं। वहीं बेंचमार्क ब्रेंट की रेट 77.76 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर टिकी हुई है। ऐसे में तेल कंपनियों ने बुधवार तक पेट्रोल डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। लेकिन लोकसभा चुनावों को देखते हुए जल्द ही भारत और राजस्थान सरकार आम आदमी को राहत दे सकती है। 
यह भी पढ़ें:पेट्रोल पंप वाला बोले- ‘जीरो चेक करें’, तो हो सकती है जेब खाली! जानें क्यों
कितना सस्ता होगा पेट्रोल  डीजल?
कच्चे तेल के दाम कम हो चुके है, लेकिन तेल कंपनियां अभी भी पुरानी रेट पर आम आदमी से दाम वसूल कर रही है। कहा जा रहा है कि फरवरी में पेट्रोल डीजल की रेट में 10 रुपये तक की कटौती की जा सकती है। लोकसभा चुनाव और आखिरी बजट को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही इस बारे में अहम फैसला फरवरी में ले सकती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार की निगाहें भी पेट्रोलियम मंत्रालय पर टिकी हुई है। जैसे ही केंद्र द्वारा घोषणा की जाएगी, उसके फौरन बाद राजस्थान वासियों के लिए भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी कर दी जाएगी। आसमान छूती महंगाई के इस दौर में अगर आम आदमी को इतनी राहत भी मिल जाए तो वह बहुत कारगर साबित होगी। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वही गुलाबी नगरी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपये प्रति लीटर है, और डीजल की कीमत 93.72 है।
यह भी पढ़ें:16 जनवरी 2024 को जयपुर में Petrol-Diesel और Gold-Silver का भाव
इतना महंगा क्यों है पेट्रोल डीजल?
हमारे देश में पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइज तो अभी 57 रुपए के लगभग ही है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें इस पर टैक्स लगाकर इसे 100 रुपए के पार पहुंचा देती हैं। मौजूदा समय पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार 19.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इसके बाद राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलकर इसे गगनचुंबी कीमतों में बदल देती हैं। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतनी ज्यादा पहुंच जाती है। लेकिन अब लग रहा है कि कच्चे तेल के भाव गिरने की वजह से जल्द ही आम आदमी का अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का सपना सच हो सकेगा। 

Narendra Singh

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago