स्थानीय

डी मार्ट में नकली घी का व्यापार, ग्राहकों की शिकायत पर चला सरकारी डंडा

D-Mart Nakli Ghee Case: जानी मानी सुपर मार्केट चेन D MART में खुलेआम नकली घी की बिक्री हो रही है। जिसे सरकारी आदेशों के साथ तुरंत रोक दिया गया। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत यहां नकली घी पर कार्रवाई हुई। गुरूवार को जयपुर के डी मार्ट अपेक्स सर्किल मालवीय नगर में नामी ब्रांड सरस और प्रो वैदिक घी के Nakli Ghee पैकेट जब्त किये गए। मुख्यमंत्री के आदेशों से प्रदेश में चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान साहब के सुपरविजन और अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा के नेतृत्व में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

ग्राहक पहुंचे थे शिकायत लेकर

D-Mart Nakli Ghee Case में अपेक्स सर्किल मालवीय नगर में नकली घी बिकने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम यहां पर पहुंची थी। एक ग्राहक के प्रो वेदिक घी की शिकायत पर टीम यहां पहुंची। अतिरि​क्त आयुक्त पंकज ओझा के साथ यहां दीपक सिंधी, अवधेश गुप्ता, रमेश यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: NHAI में निकली जॉब sarkari rojgar मिलेगा 60 पार को

एक बैच का लॉट

डी मार्ट में सरस घी के एक ही बेच नंबर और एक ही सीरीज के कई पैकिंग मिली। जिसकी जांच सरस डेयरी के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर और एनालिस्ट को बुलाकर करवाई गई। तब पाया गया कि सारा घी फर्जी है। बताया जा रहा ​है डिस्ट्रीब्यूटर ने डी मार्ट को सप्लाई किए गए घी के बीच में इन नकली पैकेट को रखकर सप्लाई था।

विश्वकर्मा कुकर खेड़ा का है डिस्ट्रीब्यूटर

विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया कुकर खेड़ा के डिस्ट्रीब्यूटर से ये घी यहां आया था। यहां खंडेलवाल एंड कंपनी सीकर रोड पर एक सरस के कार्टून में कई नकली सरस घी के पैकिंग बरामद किए गए। सरस डेयरी के प्रतिनिधि प्रमाणित किया कि यह घी नकली है। इस पर इस नकली घी को सीज किया गया।

करीब 500 लीटर घी सीज

प्रो वैदिक घी सरकारी लैब में जांच पर घटिया पाए जाने के बाद लगभग 450 लीटर घी सीज किया गया। जबकि 40 लीटर नकली सरस घी भी सीज कर सरस डेयरी के हवाले किया गया।

यह भी पढ़ें:एक घंटी भी कर सकती है बहरा, सुनाई देना कैसे होता है कम ये हैं 5 न‍िशान‍ियां

हर स्टोर होगा पाबंद

D मार्ट के एरिया सेल्स मैनेजर को जयपुर के सभी स्टोर्स और वेयरहाउस में रखे प्रोवेदिक घी और सरस घी का स्टॉक लेकर बताने के भी आदेश हुए हैं। अग्रिम आदेशो तक विक्रय नही करने के लिए भी D MART को पाबंद किया गया है। D MART में मिलावटखोरों ने नकली माल खपा दिया है।

कैसे पहचानें नकली घी

जब पता करना हो कि nakli ghee kaise pahchane एक कटोरी में पानी लेकर तेज गरम घी इसमें डालें। अगर घी कटोरी में नीचे बैठ जाए तो समझ ले घी नकली है। जमीन पर भी अगर पानी में घी डाला जाए तो घी ऊपर तैरने लगता है। घी को हाथों पर रगड़ने से भी वो तुरंत पिघल जाता है यदि वो असली घी होता है।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Ambika Sharma

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

2 घंटे ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

3 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago