Categories: स्थानीय

लड़की से ऑनलाइन डेटिंग करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी

जयपुर। एक व्यक्ति को ऑनलाइन डेटिंग करना भारी पड़ गया। ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में युवक को 12 लाख रूपए गवाने पड़ गए। दरअसल पहले लड़कियों की प्रोफाइल भेजी गई उसके बाद गर्ल चूज कर बात करने के लिए मोबाइल नंबर दिए। उसके बाद फीस का झांसा देकर बार-बार पैसे वसूले गए। रूपये वसूलने के बाद भी पेमेंट रिफंट का झांसा भी दिया। पीड़ित ने बजाज नगर थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की टोंक रोड़ बजाज नगर निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाय की 11 अक्टूबर 2022 को उसके मोबाइल पर एक ऑनलाइन डेटिग का मैसेज आया। जिसमें एक नंबर दिया हुआ था। जब उस नंबर पर फोन किया तो पहले टीना और उसके बाद निधी नाम की लड़कियों से बात हुई। जब लड़कियों से बात हुई तो 2150 रूपए फीस देने के बाद लड़की का मोबाइल नंबर देने को कहा।

पीड़ित ने 1150 रूपए जमा करवा दिए जमा करवाने के बाद एक फोन आता है ओर 11 हजार 400 रूपए जमा करवाने के लिए कहा जाता हैं। यह रूपए जमा करवाने के बाद वॉट्सऐप चैटिंग करने की बात कही। उसके बाद कुछ लड़कियों की प्रोफइल भेजी ओर चूज करने के लिए कहा। जब प्रोफाइल को चूज किया तो मोबाइल नंबर भेजे। फिर एक फोन आया और कहा चैटिंग करनी हैं तो 7 हजार 800 रूपए फीस जमा करवाओं। साथ ही यह भी कहा की पैसे रिफंड़ कर दिए जाएंगे। पीड़ित ने बताया की ऐसे कर के 12 लाख रूपए वसूल लिए और फिर मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago