स्थानीय

Dausa-Gangapur Railway: दौसा-गंगापुर रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, सफर होगा अब आसान

Dausa-Gangapur Railway: दौसा गंगापुर सिटी रेल लाइन पर जल्द ही ट्रेन दौड़ती दिखाई देगी। इस रेलवे ट्रेक का फाइनल निरिक्षण भी हो गया हैं। इस ट्रेक पर ही राजस्थान की सबसे बड़ी 2.7 किमी लंबी रेल सुरंग भी मौजूद हैं। बीते 28 साल से इस रेल लाइन पर काम चल रहा था। शुक्रवार (८ मार्च 2024) को रेल लाइन का सीआरएस आर के शर्मा ने फाइनल निरिक्षण कर इसे मंजूरी दे दी। शर्मा ने 8 मोटर ट्रॉलियों से अधिकारियों के साथ निरीक्षण पूरा किया।

करीब 4 घंटे तक चले शर्मा ने प्रदेश की सबसे लंबी 2.7 किमी की इंदावा रेल सुरंग का निरिक्षण किया। साथ ही विभिन्न तकनीकों को बारीकी से देखा। इस दौरान वे कई बार अपनी ट्रॉली से नीचे उतरे और ट्रैक और पटरियों के ज्वाइंटस को जांचा-परखा। वापसी में ट्रेन 90 किमी रफ़्तार से दौड़ती नजर आई। बताया जा रहा इस ट्रैक पर 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही ट्रेन दौड़ना शुरू होगी। इंदावा रेल सुंरग की वजह से अब कई सफर आसान हो जाएंगे।

यह भी पढ़े: Sanganer Railway Station News: सांगानेर रेलवे स्टेशन के आए अच्छे दिन, भजनलाल सरकार ने कर दी पैसों की बारिश!

डीएमयू शुरू करने की संभावना

इस सुरंग की वजह से दिल्ली-मुंबई ट्रैक और जयपुर-दिल्ली ट्रैक भी आपस में जुड़ सकेंगे। इसकी वजह से दौसा, अलवर समेत कई शहरों को गंगापुर होते हुए मुंबई और दक्षिण भारत तक सीधी रेल सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। जानकारी के मुताबिक, इस रुट पर फिलहाल डीएमयू शुरू करने की संभावना है।

यह भी पढ़े: आज से खुल गया Khatipura Railway Station, PM Modi ने दी 17 हजार करोड़ की सौगात

1020 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

दौसा-गंगापुर सिटी वाले रूट पर दौसा, बनियाना, नांगल, सलेमपुर, डीडवाना, लालसोट, बिंदोरी, मंडावरी, पिपलाई, चामनवास, खूंटला, उदेईकलां और गंगापुर सिटी सहित 13 स्टेशन आते हैं। यह पूरा 94.65 किमी लंबा रुट हैं, जिस पर ट्रेन चलाने का सपना बीते 28 सालों से देखा जा रहा था। यह प्रोजेक्ट पहले 410 करोड़ रुपये में पूरा होना था, लेकिन अब इसे पूरा करने में 1020 करोड़ रुपये की लागत आई हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

1 घंटा ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

1 घंटा ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

5 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

7 घंटे ago