Categories: स्थानीय

राज्य कर्मचारियों को नवरात्रि में गहलोत का तोहफा, अब होगा पैसा ही पैसा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव से पहले हर वो तरीका अपनाएंगे जिससे उनको चुनाव में फायदा हो। राजस्थान के कर्मचारियों को खुश करने के लिए गहलोत ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्र के कर्माचारियों की तरह बढ़ा दिया गया है। सीएम ने राजस्थान में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। 

4 प्रतिशत बढ़ोतरी को राज्य में मंजूरी

केंद्र में सरकारी कर्माचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की है। अब राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को भी केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए राज्य में सीएम गहलोत ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। राज्य कर्माचरियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से बढ़ा हुआ भत्ता दिया जाएगा।  

किनको मिलेगा फायदा

गहलोत सरकार के इस फैसले से राज्य में 8 लाख कर्मचारी और 4 लाख से अधिक पेंशनर्स लाभान्वित हो सकेंगे। खबरों के मुताबिक राज्य सरकार इस पर सालाना करीब 1640 करोड़ वहन करेगी। एक बात आपको और बता दें कि बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स को ही नहीं पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा।
 

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago