स्थानीय

जयपुर में पूर्व महाराजा को ठगने की कोशिश, माणकचौक में दर्ज हुआ मामला

Deputy CM Diya Kumari Property Case: जयपुर का शाही राजघराना हमेशा से ही चर्चाओं का केन्द्र रहा है। जो पूर्व राजघराने की राजकुमारी के प्रदेश की डिप्टी सीएम बनने के बाद और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे राजपरिवार और सरकार चलाने वाली दिया कुमारी के परिवार की ही संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। ये मामला खुद डिप्टी सीएम दिया कुमारी के निवास जयपुर के city palace jaipur property का है। वो भी कोई मामूली नहीं करोड़ों रुपए की संपत्ति हड़पने के मामले को लेकर सिटी पैलेस की ओर से माणक चौक थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले को लेकर यहां 3 मुकदमे एक साथ दर्ज हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये मुकदमें में तीन अलग लोगों के ​खिलाफ माणक चौक थाना प्रभारी गुरु भूपेन्द्र सिंह कार्रवाई कर रहे हैं।

पूर्व महाराजा के नाम से ही फर्जी आवंटन

जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई भवानी सिंह के नाम से फर्जी आवंटन तैयार करने की कोशिश की गई है। सिटी पैलेस के प्रशासनिक अधिकारी ने तीनों एफआईआर दर्ज करवाई हैं। जिसमें आरोपियों पर जयपुर राजघराने के पूर्व महाराजा सवाई भवानी सिंह के नाम से फर्जी आवंटन पत्र बनाने की बात कही गई है। जयपुर नगर निगम में आवंटन पत्रों से पट्टे बनाने की कोशिश की गई है। इनके लिए फाइल लगने पर जमीन हड़पने के मामले का खुलासा हुआ। पूर्व राजपरिवार ने पट्टे जारी होने से पहले ही आपत्ति दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : NFSA पर बड़ा अपटेड, 1 नवंबर से नहीं मिलेगा फ्री राशन?

पूर्व राजपरिवार का है स्वामित्व

पूर्व राजपरिवार की ओर से मामले में दस्तावेजों की मांग की गई है। कब्जा करने आए लोगों ने स्वर्गीय Former Jaipur Maharaja Sawai Bhawani Singh की ओर से स्वामित्व का अधिकार देने के आवंटन पत्र निगम में दिखाए थे। जिसपर सिटी पैलेस प्रशासन की ओर से कहा गया है सवाई भवानी सिंह ने अपने हिस्से की जमीन का आवंटन किसी भी पक्ष में नहीं किया था। पूर्व राजपरिवार के रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में साफ है कि ये आवंटन पत्र फर्जी थे।

कहां है जमीन

सिटी पैलेस से करीब एक किलोमीटर दूर गट्टा कॉलोनी में यह भूखंड हैं। कई दशकों से खाली पड़े इन भूखंडों में नगर निगम जब्त किए थड़ी ठेले और अवैध अतिक्रमण से हटाए गए सामान को रखता है। साथ में यहां राजपरिवार का संपत्ति बोर्ड भी लगा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Ambika Sharma

Recent Posts

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

21 मिन ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024- जयपुर में 19 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 19 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 19 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago