Categories: स्थानीय

अकीदतमंदो ने खुदा की बारगाह में किया सजदा

जयपुर। प्रदेशभर में ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के मुबारक मौके पर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लग कर मुबारकबाद दी। बकरा ईद के अवसर पर दिल्ली बायपास स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की। वही राजधानी जयपुर की अलग-अल्रग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों मे नमाज अदा करने के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई।

खुदा की इबादत में सिर झुका मांगी दुआ

मुस्लिम समाज ने ईद-उल-अजहा का पर्व गुरूवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा राहे खुदा में कुरबानी दी। इस दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। ईद के मौके पर सुबह से ही मुस्लिम धर्मावलम्बी नए-नए परिधानो में सज-धजकर शहर एवं ग्रामीण अंचल की ईदगाहों में पहुंचे और ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। खुदा की इबादत करते हजारों अकीदतमंदों की कतार अनूठे दृश्य का आभास करवा रही थी। नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सजदा कर मुल्क में अमन चैन और तरक्की के साथ अच्छी बारिश की दुआ मांगी।

अजमेर में मनाया ईद का त्योहार

ईद-ए-अजहा बकरीद पर आज ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद समाज के लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते नज़र आए। तो वही मुस्लिम समाज के लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में खुशियां मना रहे हैं। अजमेर में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की और से भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

मंत्री जोशी ने दी मुबारकबाद

ईद-उल-अजहा के मौके पर मंत्री महेश जोशी ने प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। जोशी ने कहा ईद का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व हैं। यह त्याग करने के लिए प्रेरणा देता हैं। इसके साथ ही मंत्री महेश जोशी ने आमजन से सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को कायम रखने के लिए संकल्प लेने को कहा।

 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago