गुजरात पहुंचे आदित्य कृष्ण पाराशर, पर्ची निकालकर करेंगे लोगों की समस्याओं का हल
Dholi Meena: कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक विदेशी बीच पर बिकिनी पहनी युवा लड़कियों के बीच राजस्थानी ड्रेस घाघरा लूगड़ी पहने एक भारतीय लड़की दिख रही थी। सभी विदेशी लड़कियां उसे देख कर आश्चर्य कर रही थी। उस भारतीय लड़की का नाम धोली मीणा है। आज वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और लीक से हटकर बनाए गए वीडियो के चलते काफी चर्चा में है।
राजस्थान में दौसा की रहने वाली धोली मीणा विदेशों में अपने ठेठ देसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका विवाह भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी लोकेश मीणा के साथ हुआ था। उनके साथ वह वर्तमान में यूरोप के माल्टा नामक देश में रह रही हैं। वह अक्सर वहां पर राजस्थानी ड्रेस पहने दिखाई देती हैं। इसी ड्रेस में वह वीडियो बना कर अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड भी करती हैं, जिन्हें यूजर्स का जबरदस्त रेस्पोंस भी मिलता है। उनका वीडियो आप यहां भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 9 साल की उम्र में सीखा डांस, सलमान खान तक को बनाया दीवाना
धोली मीणा का विवाह 2006 में आईएफएस ऑफिसर लोकेश मीणा के साथ हुआ था। वह 2010 में पहली बार अपने पति के साथ अफ्रीकी देश जांबिया गई। इसके बाद उनके पति का 2014 में अमरीका स्थित भारतीय दूतावास में पोस्टिंग हो गई, जहां दोनों पति-पत्नी 2019 तक रहे। इसके बाद लोकेश का ट्रांसफर यूरोप के माल्टा में हुआ, जहां पर वे अभी तक पोस्टेड हैं।
धोली विदेशों में अक्सर राजस्थानी संस्कृति को प्रमोट करती हैं। वह खुद भी राजस्थानी ड्रेस पहनती हैं और विदेशी महिलाओं को भी इसे ट्राई करने के लिए बोलती हैं। अपने घर आने वाले मेहमानों को वह राजस्थानी थाली (दाल, बाटी, चूरमा) खिलाती हैं। उन्हें इस्कॉन ने स्विट्जरलैंड स्थित कृष्ण मंदिर के भी प्रचार-प्रसार के लिए बुलाया गया था। वह अक्सर अपने वीडियो बना कर उन्हें अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर करती हैं।
यह भी पढ़ें: इंदिरा गांधी भी नहीं रोक पाईं गायत्री देवी का विजयी रथ
धोली मीणा 2010 से भारत से बाहर हैं। इस दौरान वह कई यूरोपीय शहरों और गांवों में घूमीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत के गांव अभी विदेशों गांवों के मुकाबले बहुत ज्यादा पिछड़े हैं। वहां पर खेती और डेयरी उद्योग, दोनों जगहों पर अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाता है जबकि भारत में अभी ऐसा नहीं होता है। हम उनसे बहुत कुछ सीख कर अपने गांव और देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…