Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: विधायक ‘खिलाड़ीलाल बैरवा’ पर जानलेवा हमला! ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश

 

Rajasthan Election: धौलपुर जिले के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी 'खिलाड़ी लाल बैरवा' पर जानलेवा हमला हुआ है। विधायक बैरवा ने कांग्रेस के प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। पूरा मामला रविवार, 12 नवंबर की देर शाम का है। 

 

Khiladi Lal Bairwa के मुताबिक वह रविवार देर शाम को भीमनगर मौहल्ले में अपने समर्थक रामखिलाड़ी जाटव के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके परिजन भी उनके साथ थे। उसी वक्त भीमनगर मौहल्ले में करीब 20 से 25 लोगों के हुजूम ने नारेबाजी करते हुए पथराव किया। 

 

उपद्रवियों ने हवाई फायरिंग की एवं गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इस सब से घबराकर वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में छिप गए। इसके बाबजूद हमलावरों ने कमरे की खिड़की का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद उनके निजी सुरक्षा गार्ड ने गोली चलाने की धमकी दी तब उपद्रवी भागे। 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर निर्दलीय प्रत्याशी बैरवा को वहां से सुरक्षित निकाला। पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक के पुत्र  सनी बैरवा ने सरमथुरा पुलिस थाना में तहरीर देकर कांग्रेस प्रत्याशी संजय जाटव और उनके परिजन-समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: मिलिए 'अशोक गहलोत' के डुप्लीकेट से, जो भगवा थाम 'भाजपा' के हो गए

Aakash Agarawal

Recent Posts

किरोड़ी ने किया ये बड़ा खेला! दौसा सीट पर कांग्रेस की हार पक्की

Dausa Vidhan Sabha: हरियाणा में चौंकाने वाले नतीजों की वजह से यहां राजस्थान में भी…

16 घंटे ago

Rajasthan by-election : देवली-उनियारा सीट पर बदले जातिगत समीकरण, Sachin Pilot की बढ़ी टेंशन

Rajasthan by-election : हरियाणा चुनाव का रिजल्ट आने क बाद राजस्थान में होने वाले उपचुनावों…

16 घंटे ago

जयपुर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 1 महीने तक

Jaipur News Today : जयपुर शहर अपने स्थापत्य कला ऐतिहासिक इमारतों के कारण आज पूरे…

16 घंटे ago

उपचुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, हरियाणा के बाद राजस्थान में चलेगा ‘जाट फैक्टर’

Rajasthan by-election : जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर और इस हार…

19 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 9 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 9 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

22 घंटे ago

राजस्थान में नए जिलों पर केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी, इन जिलों पर गिर सकती है गाज!

Rajasthan News Districts : जयपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही…

22 घंटे ago