स्थानीय

Dholpur News: दुनिया में अस्तित्व खो रहा यह जलीय जीव, राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले से अच्छी खबर सामने आ रही हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा में बहने वाली चंबल नदी में घड़ियालों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा हैं। यह वहीं जीव है, जो दुनियाभर में तेजी से लुप्त हो रहा है। ऐसे में धौलपुर के चंबल नदी एरिया में इनकी संख्या में लगातार इजाफा प्रकृति के लिहाज से एक सुकून देने वाली खबर हैं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट भी इस मामले को अच्छे एंगल से देख रहे हैं।

वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी यह एक सुखद खबर हैं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट कहते हैं कि, चंबल का साफ पानी इन जलीय जीवों के लिए काफी बेहतर है। यहां न सिर्फ घड़ियाल बल्कि डॉल्फिन और मगरमच्छों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। दरअसल, चंबल नदी में हाई रेज्योलूशन वाले कैमरे लगे हुए है, जिनकी मदद से तीन राज्यों के वन्यजीव विशेषज्ञों ने जलीय जीवों की गिनती की है। इसके बाद जो परिणाम दिखाई दे रहे है, वह उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

यह भी पढ़े: Dholpur News: गर्लफ्रेंड की बेवफाई ने बना दिया हत्यारा! Police ने इस तरह किया पर्दाफाश

348 घड़ियाल और बढ़े

करीब 13 दिन चंबल में 435 किलोमीटर दूर पंचनदा तक 11 जलीय जीव विशेषज्ञों की टीम ने गणना कार्य पूरा किया। इसकी रिपोर्ट अब भारत सरकार के पास भेज दी गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चंबल नदी में जलीय जीवों के संरक्षण और संवर्धन के कारण इस वर्ष 2,456 घड़ियाल मिले हैं। यह संख्या बीते साल 2,108 थी, जो अब 348 और बढ़ चुकी हैं। रिपोर्ट कहती है कि, देश में सर्वाधिक घड़ियाल मध्य प्रदेश की सीमा में बह रही चंबल नदी में देखे गये हैं।

यह भी पढ़े: Dholpur Crime: प्रेमी को रास नहीं आई गर्लफ्रेंड की बेवफाई, मिलने का वादा करके किया

डॉल्फिन-मगरमच्छ भी बढ़े

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 15 डॉल्फिन की संख्या में 15 का इजाफा हुआ हैं। जिसके बाद अब डॉल्फिन की संख्या भी बढ़कर 111 तक आ गई हैं। इसके अलावा 50 मगरमच्छ भी बढ़े है, जिसके बाद इनकी संख्या अब 928 हो गई है। चंबल में घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन बढ़ने की खबर सुखद हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago