अजमेर। अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र मे दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। आरोपी ने दिव्यांग से शादी का झासा देकर शारिरिक संबंध बनाए। आरोपी 6 साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
मामले की जानकारी देते हुए क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बताया की थाना क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांग महिला ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाय हैं। पीडिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की वह अपना इलाज करवाने के लिए जनाना अस्पताल गई थी। 2015 में इलाज के दौरान उसकी मुलाकात अभिमन्यु से हुई। दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के बाद अभिमन्यु उसके घर आने-जाने लगा।
पीड़िता ने बताया की दोनों एक दुसरे से पसंद करने लगे थे। एक दिन अभिमन्यु ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध बना लिए। उसके बाद अभिमन्यु ने उसकी मांग भी भर दी। पीड़िता ने बताया की अभिमन्यु के बच्चों को वह अपने बच्चों की तरह पालने लगी थी। आरोपी शादी का झासा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया की एक दिन आरोपी उसे छोड़कर प्रयागराज चला गया। और वहा जाकर शादी से इंकार कर दिया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसके और उसके परिवार को मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…