Guarantee Yatra Congress: राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। हर पार्टी के उम्मीदवार पूरा जोर लगाकर जीत की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच दीपावली आने से कांग्रेस की चुनाव में जीत को लेकर शुरू की गई गारंटी यात्रा पर ब्रेक लग गया है। सिर्फ एक दिन में ही कांग्रेस की गारंटी यात्रा पर असर हो गया है। ये आगाज यात्रा अब दीपावली के कारण रोक दी गई है। अब कांग्रेस की Guarantee Yatra Congress दीपावली के बाद 14 नवंबर से फिर शुरू होगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सुखजिंदर रंधावा सह प्रभारी अमृता धवन, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, काजी निजामुद्दीन के साथ कई अन्य नेताओं ने इस यात्रा को एक दिन पहले ही हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। जिसे अब दीपावली के कारण बाद में शुरू किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से पिछले दिनों राजस्थान के लोगों के लिए अशोक गहलोत की नई घोषणा 7 गारंटियां शुरू की गई थी। इन गारंटियों के प्रचार में सभी जिलों में रथ यात्राएं भी निकालने की तैयारियां शुरू की गई थी।
गोधन योजना— किसानों से गोबर खरीदी।
स्टूडेंट को कॉलेज में एडमिशन लेने पर पहले वर्ष फ्री लैपटॉप।
प्रदेश में हर छात्र को अंग्रेजी मीडियम शिक्षा।
प्राकृतिक आपदा होने पर परिवारों का 15 लाख रुपए बीमा।
महंगाई राहत के लिए प्रदेश के 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देना।
गृहलक्ष्मी गारंटी योजना में किसी भी परिवार की महिला मुखिया को 10 हजार रुपए सालाना दिए जाना।
ओपीएस का कानून सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाने की गारंटी देना।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…