स्थानीय

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर राशि के मुताबिक करें दान व सूर्य उपासना

Makar Sankranti 2025 : इसबार मकर संक्रांति का त्योहार मंगलवार यानी14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन पुण्य काल में किए गए जप, तप, दान पुण्य, स्नान श्राद्ध तर्पण का फल अन्य दिनों में दिए जाने वाले दान से एक लाख गुना अधिक फल मिलता है। इसके साथ ही इस दिन पितरों के नाम पर तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में समृद्धि आती है। मकर संक्रांति के पूरा दिन पूजा-पाठ, स्नान और दान के लिए रहेगा. गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए सुबह 9 बजकर 5 मिनट से शुभ समय शुरू हो रहा है। वहीं मकर संक्रांति पर महालक्ष्मी योग, विष्कुंभ योग का निर्माण हो रहा है, जो अति शुभ है। अगर इस खास दिन अपनी राशि के मुताबिक दान और मंत्र का जाप करेंगे तो आपके घर में सदैव आर्थिक लाभ होने के साथ आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां का वास होगा। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किस राशि के जातक को किन चीजों का दान मंत्र और सूर्य उपासना करनी चाहिए।

(1) मेष राशि के जातक जल में कुमकुम, लाल पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें…… लड्‌डू या गुड का दान करें। कार्य से लाभ तथा कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। ऊँ ब्रह्मणे नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें।

(2) वृषभ राशि वाले जातक जल में दूध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें।चावल और चीनी का दान करें, इससे आपको सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, व्यापार में लाभ और घर में खुशियां आएगी। ऊँ श्रीमंते नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें।

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धनवर्षा

(3) मिथुन राशि के जातक जल में पुष्प और तिल डालकर सूर्यदेव को अर्ध्य दें…. गाय को चारा खिलाए। जीवन में आ रही बाधाएं भी कम हो जाएंगी। ऊँ दीप्त मूर्तये नमः।। का एक माला जाप करें।

(4) कर्क राशि के जातक जल में दूध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।मोटा अनाज का दान करें। रियर में सफलता मिलेगी। कलह-संघर्ष खत्म होगा। ऊँ आत्म रूपिणे नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें।

(5 ) सिंह राशि की जातक कुमकुम तथा लाल पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें…… तिल लड्‌डू, गुड़, गेहूं दान करें….. लंबे समय से बिगड़े कार्य बनने लगेंगे……पुण्य फलों की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-शांति रहेगी….. ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का एक माला जाप करें……
(6) कन्या राशि वाले जातक जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें…..गाय को हरा चारा दें…… जीवन में आ रही परेशानियां कम होगी और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी…… वहीं आप ऊँ जरतकराय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें……

(7) तुला राशि वाले जातक जल में सफेद चंदन, दूध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. बड़ी जवाबदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें…… आप ऊँ जगत नन्दाय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें।

(8) वृश्चिक राशि वाले जातक जल में दूध, लाल पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। चावल और गुड़ का दान दें,अचानक धन लाभ के साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे। आप ऊँ सर्वाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें।

(9) धनु राशि वाले जातक हल्दी, केसर, पीले पुष्प, तिल जल में मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान दें. कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है सम्मान, यश बढ़ेगा। आप ऊँ भगवते नमः।। का एक माला जाप करें

(10) मकर राशि वाले जातक जल में नीले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। तेल-तिल का दान दें, विरोधी परास्त होंगे, उपहार मिलेंगे, जीवन में शुभता बनेगी। ऊँ सत्यानंद सर्वस्वरूपिणे नमः। मंत्र का एक माला जाप करें।

(11) कुंभ राशि वाले जातक जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीब-अपंगों को भोजन करवाएं। विशेष अधिकार की प्राप्ति होगी, आपके लिए आय के नए स्रोत भी बनेंगे. ऊँ जयाय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें।

(12) मीन राशि वाले जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चहुंओर विजय होगी, आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी. आप ऊँ वीराय नमः।। मंत्र का एक माला जाप करें।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 दिन ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

5 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

5 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

6 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

6 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

6 दिन ago