जयपुर। राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन तैयार करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस की दिल्ली में आज बैठक आयोजित की जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, संगठन महामंत्री वेणुगोपाल इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांगेस का संगठन तैयार नहीं हैं ऐसे में कई जिलों में कार्यकारिणी भी गठित नहीं हो सकी हैं। इस बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही संगठनात्मक नियुक्तियां भी होने की संभावना प्रबल हो गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस की और से 85 सचिव बनाए गए थें। लेकिन इन पदों पर विवाद होने के बाद में नियुक्तियों को रोक दिया गया हैं। इन पदों पर नियुक्ति होने कें बाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा ने तकनीकी गलती बताया था जिसके बाद इस पर रोक लगा दी गई। राजस्थान में कई पद ऐसे भी हैं जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच विवाद के कारण भी खाली हैं। इस बैठक के बाद इन पदों पर भी नियुक्ति की जा सकती हैं।
बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में तीनों सहप्रभारी सचिवों सहित प्रमुख नेताओं को भी बुलाया गया हैं। प्रस्तावित बैठक को अहम माना जा रहा हैं। पार्टी में चल रहे लगातार विवाद के कारण कांग्रेस सचिवों की नियुक्ति को रोक दिया गया हैं। कांगेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बैठक के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…