सोशल मीडिया के इस दौर में हर दिन अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और जिसमें महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं इसमें प्रमुख रूप से शामिल है। महिलाएं किसी अनजान शख्स से दोस्ती कर लेती है और वह प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रेप जैसा कांड आसानी से कर देता है। जयपुर में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी का वादा करके उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद युवती ने पुलिस में आरोपी आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया उसके प्रेमी ने शादी का वादा कर उसको घर से भगा ले गया और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर उसका देहशोषण करता रहा। लेकिन कुछ दिन बाद एड्स की बीमारी होने पर उसे अकेला छोड़कर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ नाहरगढ़ थाने में FIR दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि 20 साल की नाहरगढ़ निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी और इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। समय गुजरने के साथ ही दोस्ती प्रेम में बदल गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और इस दौरान आरोपी ने उसको कई सपने दिखाए। आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा करके उसे घर से भगा ले गया। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर रखकर उसका देहशोषण करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें:राम नगरी अयोध्या में बनेंगे दो 'विश्व रिकॉर्ड', 1111 शंखों का होगा वादन
लेकिन इसके बाद उसने कहा कि उसक एड्स की बीमारी थी, जिसके बारे में उसने छुपाया था। शारीरिक संबंध बनाने के कारण उसको भी एड्स की बीमारी हो गई और इस बात का पता चलने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद एक दिन उसने मौका देखर उसे अकेला छोड़कर भाग गया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर इस घटना के बारे में खुलासा करेगी।
Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…
fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…
Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…
Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…
Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…
जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई है जिसके पक्ष और…