Categories: स्थानीय

नशे में एंबुलेंस चालक,  बाइक सवार दंपती को रौंदा

गुमानपुरा फ्लाई ओवर की घटना, 15 फीट ऊंचाई से गिरी महिला; दो की मौत

कोटा। गुमानपुरा फ्लाई ओवर पर एंबुलेंस चालक ने नशे में बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। इस दौरान हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। गंभीर हालत में दादी-पोते को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। CMHO डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि शहर में धार देवी और यूआईटी ऑडिटोरियम में दो एंबुलेंस जानी थी। हादसे से कुछ समय पहले ही कंट्रोल रूम पर बात हुई थी। यूआईटी ऑडिटोरियम में सुरेंद्र को एंबुलेंस ले जानी थी। स्टाफ ने जब बताया कि वह नशे में है तो उसे मना कर दिया और किसी दूसरे ड्राइवर को भेजने को कहा। सुरेंद्र नहीं माना और एंबुलेंस ले गया। इसके बाद गुमानपुरा फ्लाई ओवर पर चढ़ते हादसा हो गया। 

 

घटना से पूर्व एंबुलेंस ड्राइवर ने एक पुलिसकर्मी पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। कोटडी चौराहे पर खडे़ पुलिसकर्मी राजन ने एंबुलेंस को रोकने की कोशिश की। लेकीन एंबुलेंस चालक ने तेज स्पीड और तेज कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी अगले सर्किल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी। एम्बुलेंस वहां पहुंचती उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

 

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में एरोड्राम से नयापुरा की तरफ बाइक पर आ रहे बूंदी जिले के कापरेन निवासी पवन, उसकी पत्नी मनभर, मां सुरजा और उसके बच्चे नकसू बाइक से उछलकर बहुत दूर गिरे। बाइक सवार महिला मनभर तो फ्लाई ओवर से उछलकर 15 फीट नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन, उसकी मां और बेटा गंभीर घायल हो गए। पवन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago