Categories: स्थानीय

अशोक गहलोत के बेटे वैभव के ठिकानों पर क्यों पड़ी ED की रेड़, जानिए कारण

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के ठिकानों पर ED की रेड़ पड़ी है। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में वैभव गहलोत पर यह बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने Ashok Gehlotके बेटे Vaibhav Gehlot के कई ठिकानों पर रेड मारी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी वैभव गहलोत को समन जारी करके ईडी उनसें पूछताछ कर चुकी है।

 

ईडी के निशाने पर हैं वैभव गहलोत

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भी ईडी की तरफ से वैभव गहलोत को कई बार समन जारी करते हुए पूछताछ की जा चुकी है। इसको लेकर काफी बवाल मच चुका है। उस समय कांग्रेस ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। लेकिन, अब राजस्थान विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एकबार फिर वैभव गहलोत ईडी के निशाने पर आ चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : गोगामेड़ी हत्याकांड केस में NIA का बड़ा एक्शन, 30 जगहों पर मारी रेड… होंगे नए खुलासे

 

ये है ईडी रेड का मामला

ईडी की तरफ से वैभव गहलोत पर विदेशी मुद्रा विनियमन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला साल 2011 का बताया जा रहा है। हालांकि, वैभव अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से आया बाबा को फोन कॉल, बोला 'रामजी सबके राजा हैं'

 

लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं वैभव

आपको बता दें कि अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत अक्सर चर्चा में रहते हैं। वैभव 2019 के लोकसभा चुनाव में जोधपुर सीट से मैदान उतर चुके हैं। परंतु गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों उनको बड़ी हार झेलनी पड़ी। खबर है कि अब एकबार फिर वैभव जोधपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

14 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

28 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago