Categories: स्थानीय

Election2023: कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर लाल डूडी की धर्मपत्नी सुशीला देवी ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत!

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी की धर्मपत्नी सुशीला देवी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिये है,सूत्रों के मुताबिक सुशीला देवी ने कहा- नोखा की जनता का भाव हमारी तरफ, उसका हम पूरा मान सम्मान रखेंगे। कांग्रेस पार्टी टिकट देने के लिए तैयार है तो मैं भी तैयार हूं चुनावी रण में उतरने के लिए। सब  हमारे साथ है, टिकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात हुई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से भी हां है।

 

यह भी पढ़े: Election2023: वसुंधरा राजे के सामने ताल ठोकेंगे ये सीनियर ऑफिसर

 

नोखा की जनता की दिल से सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने बड़ी अच्छी तरह से डूडी साहब को संभाला है। दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता को बीते दिनों ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद लंबे समय उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चला। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से रामेश्वर डूडी  चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है इसलिए पार्टी डूडी की पत्नी सुशील देवी को नोखा से चुनाव मैदान में उतारना चाहती है।

 

डूडी की पत्नी पहले नंबर पर

हरीश चौधरी सहित कई बड़े नेता डूडी के परिवारजनों से भी मिले हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार संपर्क में हैं। नेताओं, कांग्रेसजनों और आम लोगो में रायशुमारी के साथ ही कांग्रेस ने बाकायदा दो सर्वे करवाए हैं। जानकार सूत्रों का कहना है, दोनों ही सर्वे और रायशुमारी में रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला देवी का नाम पहले नंबर पर आ रहा है। हालांकि परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम भी इस रायशुमारी में सामने आए हैं लेकिन डूडी की विरासत का सबसे ज्यादा लाभ किसी को मिलता दिखता है तो वह उनकी पत्नी का नाम है। ऐसे में पार्टी ने नोखा में डूडी परिवार के किसी सदस्य के तौर पर सुशीलादेवी का नाम पहले स्थान पर रखा है। यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से जारी होने वाली पहली सूची में सुशीलादेवी का नाम शामिल हो सकता है।

 

कांग्रेस के सामने जहां एक नोखा में डूडी की सीट पर दावेदार सामने लाना है वहीं दूसरी ओर यह भी चिंता है कि प्रदेशभर में फैले डूडी के समर्थकों का क्या रूख रहेगा। हालांकि सभी पार्टी के पक्ष में जुटेंगे लेकिन जैसा कि आमतौर पर डूडी का एक अंदाज होता है कि वे अपनी पसंद के कैंडीडेट के साथ जी-जान से जुटते हैं। जो नापसंदगी का हो उसकी खिलाफत भी करते हैं। ऐसे में समर्थकों के भी कमोबेश ऐसे ही तेवर हैं। यही सोचकर पार्टी के नेता बीकानेर जिले की बाकी सीटों पर डूडी समर्थकों का रूख भांपने की कोशिश भी की हैं।

Suraksha Rajora

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago