Categories: स्थानीय

Rajasthan Election 2023: कॉफी 13, समोसा 12 रुपए में, आयोग ने जारी की चुनावी खर्च की रेट लिस्ट

 

Rajasthan Election 2023: राजस्थान समेत पांच राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तरफ से पूरी ताकत मैदान में झोंक दी है। चुनाव आयोग भी पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी बीच आयोग ने चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले खर्चों को लेकर एक रेट लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में चुनाव प्रचार के दौरान चाय, कॉफी, समोसा, रसगुल्ला, आइसक्रीम जैसे सामानों की एक रेट निर्धारित की है। 

 

चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा जारी की गई रेट लिस्ट के आधार पर ही प्रत्याशी के चुनावी खर्चे का आकलन किया जाएगा। हर प्रत्याशी खर्चे की जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग की जायेगी। चलिए एक नजर डालते है चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई रेट लिस्ट पर –

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: झोटवाड़ा में सियासी पारा गर्म, निर्दलीय मैदान में कूदेंगे सुरपुरा

 

चुनावी कार्यक्रम या सभा में- 

 

एक प्लास्टिक की कुर्सी 5 रुपए।
पाइप की कुर्सी 3 रुपए।
वीआईपी कुर्सी 105 रुपए। 
लकड़ी का टेबल 53 रुपए। 
ट्यूबलाइट 10 रुपए। 
हैलोजन 500 वॉट 42 रुपए।
1000 वाट के 74 रुपए। 
वीआईपी सोफा सेट का खर्चा 630 रुपए। 

(नोट: खर्च प्रत्येक दिन के हिसाब से जोड़ा जाएगा।) 

 

चुनावी कार्यक्रम में खाद्य सामग्री –

 

आम 63 रुपए प्रति किलो। 
केला 21 रुपए प्रति किलो। 
सेव 84 रुपए प्रति किलो। 
अंगूर 84 रुपए प्रति किलो। 

 

चाय 5 रुपए। 
कॉफी 13 रुपए। 
समोसा 12 रुपए। 
रसगुल्ला 210 प्रति किलो। 

 

आरओ के पानी की केन 20 लीटर की 20 रुपए। 
कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम प्रिंट रेट पर। 

 

गन्ने का रस प्रति छोटा गिलास 10 रुपए। 
नोट: बर्फ सिल्ली 2 रुपए के हिसाब से जोड़ी जाएगी।)

 

खाने के 71 रुपए प्रति प्लेट कीमत निर्धारित की गई है। 

 

चुनाव प्रचार सामग्री –

 

कट आउट वुडन, कपड़ा व प्लास्टिक के 53 रुपए प्रति फिट। 
पंपलेट 525 रुपए प्रति हजार के हिसाब से। 

 

प्लास्टिक झंडा 2 रुपए। 
कपड़े के झंडे 11 रुपए।  
स्टीकर छोटा 5 रुपए। 
पोस्ट 11 रुपए। 
होर्डिंग 53 रुपए। 

 

चुनावी प्रचार में गाड़ियां 

 

प्रतिदिन 5 सीटर कार का किराया 2625 या समकक्ष 3675 रुपए। 
मिनी बस 20 सीटर 6300 रुपए। 
बस 35 सीटर का 8400 रूपये खर्चा। 

 

टेंपो 1260 रुपए। 
वीडियो वैन 5250 रुपए। 
वाहन चालक मजदूरी 630 रुपए प्रतिदिन। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: विजय बैंसला आज पहुंचेंगे देवली-उनियारा, लोगों से करेंगे बातचीत

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago