स्थानीय

बारिश के मौसम में भेड़-बकरियों को खतरा, कभी भी हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

जयपुर। Fadkiya Rog : बारिश का मौसम सभी जीवों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाला होता है। लेकिन, यह मौसम जितना राहत भरा होता है उतना ही खतरनाक भी होता है। इसी मौसम में कई तरह की छोटी-बड़ी संक्रमित बीमारियां भी होती हैं जो सभी के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। मनुष्यों की तरह ही भेड़-बकरियों के लिए भी बारिश का मौसम बीमारियां लेकर आता है। इन जानवरों में होने वाली ऐसी ही एक बीमारी एंटरोटॉक्सिमिया है जिसको फड़किया बीमारी भी कहा जाता है। यह बीमारी ज्यादा खाने की वजह से होती है।

बारिश में ज्यादा एक्टिव होता है बैक्टीरिया

पशु विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के दौरान इस बीमारी के बैक्टीरिया बहुत अधिक एक्टिव होता है। पशु वैज्ञानिक भी अभी तक इस बीमारी का इलाज नहीं खोज पाए हैं। परंतु समय रहते भेड़ बकरियों को वैक्सीनेशन कराने से इस बीमारी की रोकथाम की जा सकती है। यह बैक्टीरिया बकरियों से ज्यादा भेड़ों को नुकसान पहुंचाता है।

देश के 63 शहरों में अटैक करती है बीमारी

आंकड़ों के अनुसार फड़किया बीमारी जुलाई के दौरान देश के 29 शहरों में भेड़ और बकरियों को अपना शिकार बन सकती है। जुलाई के महीने में ही फड़किया का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। देश के कुल 63 शहरों में फड़किया बीमारी अटैक कर सकती है।

फड़किया बीमारी के लक्षण

भड़ बकरियों में होने वाली फड़किया बीमारी होने पर सबसे पहले भेड़-बकरियों को दस्त होते हैं। इसके बाद एक दम से दस्त बंद हो जाते हैं। फिर दो दिन बाद अचानक से उनमें अत्यधिक कमजोरी आ जाती है और वो चल भी नहीं पाती। हालांकि, वो चलने की कोशिश करती हैं लेकिन लड़खड़ा कर गिर जाती हैं। इसके उन्हें फिर से एक-दो दस्त भी खून के साथ आने लगते हैं। इसके बाद उसकी मौत हो जाती है। यह सब उस पशु की आंत में अचानक से पनपने वाले बैक्टीरिया की वजह से होता है।

बीमारी से बचाने के लिए करें ये उपाय

भेड़ बकरियों के झुंड को जब बाहर खुले में चरने के लिए लेकर जाएं तो पहले उसें सूखा चारा और मिनरल्स जरूर खिलाएं। खूब मात्रा में सूखा चारा खूब खिलाने से हरे चारे में मौजूद नमी का स्तर सामान्य हो जाता है। सूखे चारे के तौर पर कई तरह का भूसा दिया जा सकता है। जबकि, मिनरल्स में खल, बिनौले, चने की चूनी आदि दे सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago