जयपुर। फिल्म आदि पुरूष को बैन करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। फिल्म आदि पुरूष को बैन करने की मांग के समर्थन में अब सर्व ब्राह्मण समाज भी उतर चुका है। दरअसल फिल्म आदि पुरूष के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इस फिल्म के विरोध में अब कई सामाजिक संगठन भी उतर गए है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी उमेश मिश्रा से मुलाकात की। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी उमेश मिश्रा से इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की हैं।
सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष गब्बर कटारा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी उमेश मिश्रा से मुलाकात की और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की हैं। सर्व ब्रह्मण महासभा के प्रतिनिधियों ने कहा फिल्म में हिंदू देवी देवताओं को बेरूप ढ़ग से दिखाया गया हैं। हनुमान जी को चमड़े के वस्त्र पहनाकर अमर्यादित बोलते हुए दिखाया गया हैं।
सर्व ब्राह्मण महासभा ने कहा रामायाण हमारा पवित्र ग्रन्थ हैं। ऐसी फिल्मों के कारण सनातनियों और हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचता हैं। इस फिल्म में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी का गलत तरीके से चित्रण किया गया हैं। इस फिल्म के जरिए धर्मिक भावनाओं को भड़काने का कार्य किया जा रहा हैं। इससे समस्त हिन्दू समाज आहत हुआ हैं। सर्व ब्राह्मण समाज ने बताया की पुलिस महानिदेशक से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है। पुलिस महानिदेशक ने सर्व ब्राह्मण समाज को उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…