स्थानीय

सोमा जैन अग्रवाल का अनूठा प्रयास, नारी सशक्तिकरण के लिए जयपुर में हुआ कार्यक्रम

Fashion Fair Exhibition Jaipur : रविवार 23 जून 2024 को जयपुर स्तिथ गुलमोहर गार्डन में फैशन फेयर एग्जिबिशन की तरफ से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे कारगर उपाय है उन्हें आर्थिक मजबूती देना। जब वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगी तो अपने विचारों को मजबूती से रख पाएंगी। इसका एक उदाहरण देते हुए जयपुर में सोमा जैन अग्रवाल द्वारा एक एक्सिबिशन लगाई ​गई जिसमें महिलाओ में एक उत्साह दिखा और सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

अलग अलग स्टाल्स लगाए गए

मॉर्निंग न्यूज़ इंडिया द्वारा इस कार्यक्रम को कवर किया गया जिसमें देखा गया की फैशन फेयर एक्सिबिशन द्वारा रविवार को आयोजित इस कार्यकर्म में सभी महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सोमा जैन अग्रवाल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सभी महिलाओ ने यहाँ अलग अलग तरह की स्टाल्स लगाई हुई थी। जिसमें कहीं लड़कियों के कपड़ो की स्टाल्स, तो कहीं ज्वैलरी, कहीं घर का बना अचारतो कहीं खाने की चटपटी चीज़ें थीं। मॉर्निंग न्यूज़ इंडिया से बात करते हुए महिलाओ ने बताया की फैशन फेयर एग्जीबिशन एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म है और यहाँ एक पारिवारिक माहौल रहता है।

महिला का होता है सशक्तीकरण


ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं शक्तिशाली बनती हैं और वो अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती हैं तथा परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में महिलाओं को वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण है। इसमें ऐसी ताकत है कि वह समाज और देश में बहुत कुछ बदल सके।

भारत में महिला सशक्तीकरण

भारत की आधी आबादी महिलाओं की है और विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर महिला श्रम में योगदान दे तो भारत की विकास दर दहाई की संख्या में होगी। फिर भी भारत में कुछ ही लोग है जो महिला रोजगार के बारे में बात करते है। आज भी महिलाओ को केवल घर के कामो के लिए रखा जाता है। आज भी भारत में कुछ ऐसे परिवार है जिन्हे महिलाओं का काम करना नहीं पसंद। इसी कारण कई महिलाएं स्वयं के फैसले नहीं ले पाती। लेकिन मेट्रो सिटीज में महिलाए घरो से निकल कर काम कर रही हैं और अब कई जगहों पर समाज में उनको उनका अधिकार मिलने लगा है।

इसी तरह की रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

 

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

25 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

40 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago