जयपुर। विधानसभा चुनाव में दावदारी पेश करने वालों दावेदारों में टिकट के लिए होड सी मची हुई है। भाजपा में दावेदारों को टिकट के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भाजपा की और से परिवर्तन यात्राओं के बाद टिकट का वितरण करने के लिए मशक्कत शुरू की जाएगी। भाजपा की और से टिकट वितरण में देरी का सबसे बड़ा कारण परिवर्तन यात्रा है। परिवर्तन यात्रा के कारण केंद्रीय नेता व्यस्त है जिसके चलते दावेदारों पर मंथन नहीं किया जा रहा है। मौजूदा सांसदों तथा विधायकों के साथ ही चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को भी परिवर्तन यात्रा सफल बनाने के निर्देश जारी किए गए है।
यात्राओं के जरीए चुनावी माहौल किया जा रहा तैयार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव दिसम्बर माह में होने वाले है। चुनाव में तीन महीने से भी कम का समय बचा है। उसके बावजूद भी चुनावी धारातल पर भाजपा का माहौल नहीं बन पाया है। जिसके चलते भाजपा की और से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं के जरीए चुनावी माहौल तैयार किया जा रहा है। भाजपा की और से चार दिशाओं में चार परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा इस परिवर्तन यात्रा के जरिए 200 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगी। भाजपा की और से इसके लिए रूट मैप भी तैयार किया गया है।
यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 05 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें
सवा करोड़ जनता से सम्पर्क
परिवर्तन यात्रा के जरिए भाजपा सवा करोड़ जनता से सम्पर्क बनाएगी। साथ ही भाजपा के पक्ष मे माहौल तैयार किया जाएगा। यात्रा की शुरूआत केंद्र नेताओं के द्वारा की गई है। यात्रा के साथ ही सभा भी आयोजित की गई। सभा के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को रूबरू करवाया गया। सभा को सम्बोधित करने के लिए जातीय नेताओं को भी बुलाया गया। प्रदेश स्तरीय नताओं की यात्रा के दौरान सभा को सम्बोधित करने की जिम्मदारी तय की गई।
एजेंसी सर्वे में जुटी
एजेंसी के द्वारा सर्वे किया जाएगा। एजेंसी के द्वारा वर्तमान विधायकों के कामकाज, क्षेत्र में काम कर रहे दावेदारों की सक्रियता के साथ ही जनता की पंसद को लेकर तथ्य जुटाने का काम किया जाएगा। क्षेत्र में पार्टी की वर्तमान पॉजिशन को लेकर भी ध्यान दिया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के दौरान दावेदारों की भूमिका को भी परखा जाएगा। यही कारण है परिवर्तन यात्रा के बाद टिकट पर विचार किया जाएगा।
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…